नील नितिन मुकेश आलोकनाथ के सच्चे बेटे- एक साथ तीन कन्यादान!
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आलोकनाथ के एक के बाद एक मजेदार चुटकुलों के बाद अब नील नितिन मुकेश की बारी आई है। कल रात से ही अचानक ही नील नितिन मुकेश के नाम पर जोक्स ट्वीट होने लगे इतना ही नहीं बल्कि नील नितिन मुकेश जिनका आज 31वां जन्मदिन है वो भी अपने ऊपर लिखे गये इन जोक्स को मजाक में लेकर काफी खुश हुए। उन्होंने रात को ही अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरों के साथ अपने ऊपर बनाए गये कुछ जोक्स भी रीट्वीट किये। नील नितिन मुकेश ने कहा क उन्हें खुद भी इन जोक्स को पढ़कर हंसी आ रही है इसलिए वो चाहते हैं कि उनके फैंस भी इन जोक्स को पढ़ें और हंसे।
पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड की फिल्मों में अक्सर बाबूजी के किरदार में नज़र आने वाले आलोकनाथ जी को लेकर कई सारे मजेदार जोक्स बनाए जा रहे थे। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ये जोक्स काफी तेजी से पॉपुलर भी हुए। उसके बाद कल रात से नील नितिन मुकेश के ऊपर भी जोक्स की बौछार शुरु हुई। खुद नील नितिन मुकेश ने भी अपने ऊपर लिखे गये इन जोक्स को रीट्वीट किया। नील ने मीडिया से बात करते हुए भी कहा कि बर्थडे पर इतने मजेदार जोक्स का पार्ट होना बहुत ही खुशी की बात है।
नील ने मंगलवार रात अपने ट्विटर पृष्ठ पर लिखा, "सच में हंसी आ रही है कि मैं ट्रेंडिंग कर रहा हूं..यहां कुछ दिलचस्प है। अपने सात पसंदीदा चुटकुलों को रीट्वीट कर रहा हूं। आनंद लीजिए।"
आइये देखते हैं कैसे कैसे जोक्स बनाए गये नील नितिन मुकेश के ऊपर-


Click it and Unblock the Notifications











