मजाक के पात्र बन गये हैं फ्लॉप नील नीतिन मुकेश
जो कि आजकल सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर हॉट जोक्स टाईटल बन गये है। लोग जमकर ट्विटर पर नीत नीतिन मुकेश का चुटकुलों के रूप में मजाक बना रहे हैं। लेकिन नील ने इन बातों को इशू ना बनाते हुए इग्नोर करना ही उचित समझा ।
यही नहीं नीतिन ने खुद स्वीकारा कि उन पर लोग ट्विटर पर जोक्स लिख रहे है। नीतिन ने ट्विट किया कि "सच में हंसी आ रही है कि मैं ट्रेंडिंग कर रहा हूं..यहां कुछ दिलचस्प है। अपने सात पसंदीदा चुटकुलों को रीट्वीट कर रहा हूं। आनंद लीजिए।"
नील को निम्न चुटकुले पसंद आए :
1.नील नितिन मुकेश ही एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो प्यार के त्रिकोण में शामिल थे।
2.एक ऐसी बात जो नील नितिन मुकेश कर सकते हैं, लेकिन शाहरुख या सलमान नहीं कर सकते। खुद के साथ सामूहिक चर्चा।
3.नील नितिन मुकेश बच्चे थे और उन्हें सुलाने के लिए उनकी नानी को तीन कहानियां सुनानी पड़ती थीं।
4.नील नितिन मुकेश से मिलने के बाद एकता कपूर ने अपने दैनिक धारावाहिकों में 'नहीं..नहीं..नहीं' शुरू किया।
5.नील नितिन मुकेश ने अपनी तस्वीर खींची, यह पारिवारिक तस्वीर है।
मालूम हो कि गायक मुकेश की तरह नील को भी गायिकी का वरदान मिला है लेकिन उन्होंने गायिकी को छोड़कर अभिनय की दुनिया में नाम कमाना पसंद किया लेकिन अच्छी पटकथा और जोरदार एक्टिंग के बावजूद नील को सफलता नहीं मिली और उनकी मेगाबजट फिल्में भी फ्लॉप ही रहीं और लंबा वक्त बॉलीवुड में गुजारने के बाद भी नील आज संघर्ष कर रहे हैं। शायद इसी कारण लोगों ने उन्हें मजाक का पात्र बना लिया।


Click it and Unblock the Notifications












