..................... नील नितिन मुकेश ने ऋषि कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, बदले में मिला ये जवाब | Neil Nitin Mukesh got the sweetest reply to Rishi Kapoor's birthday wish - Hindi Filmibeat

नील नितिन मुकेश ने किया ऋषि कपूर को बर्थ डे विश, बदले में मिला ये जवाब

बॉलीवुड में कुछ परिवार ऐसे हैं जो काफी समय से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और जिनका परिवार पीढ़ियों से हिंदी सिनेमा में अपना योगदान दे रहा है। ऐसे ही दो परिवार हैं गायक मुकेश और डायरेक्टर - एक्टर - प्रोड्यूसर राज कपूर का परिवार। हाल ही में राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने अपना 67वां जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर मुकेश के पोते, नील नितिन मुकेश ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस बधाई में नील की शादी की बेहद प्यारी तस्वीर थी जहां ऋषि कपूर दूल्हा - दुल्हन के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। और तस्वीर से ही दोनों परिवारों की करीबी साफ दिखाई दे रही हैं।

neil-nitin-mukesh-got-the-sweetest-reply-to-rishi-kapoor-s-birthday-wish

नील ने इस तस्वीर के साथ लिखा - मेरे बचपन में उनके बचपन का रोल निभाने से लेकर मेरी शादी में उनके रंग जमाने तक चिंटू अंकल सबको सबसे प्यारे लगते हैं। आपको ढेर सारा प्यार। जन्मदिन मुबारक।

इस पर ऋषि कपूर ने नील को जवाब देते हुए लिखा - तुम तो परिवार हो बेटा। गौरतलब है कि इन दोनों परिवारों की दोस्ती मुकेश और राज कपूर के ज़माने से चली आ रही है। मुकेश और राज कपूर एक दूसरे की जान माने जाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X