म्यूजिक कंपोजर बने नील नितिन

नील की जिंदगी में हमेशा संगीत की महत्ता रही है। यही वजह है कि उन्होंने सोचा है कि अब वह कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने तय किया है कि वे अपना एलबम बनायेंगे और गाने लिखेंगे। उन्होंने इस पर काम करना शुरू भी कर दिया है। उन्होंने अपने दादाजी को श्रद्धांजलि देते हुए तय किया है कि वे उनके गानों को अपना स्वर देंगे।
गौरतलब है कि उन्होंने हाल ही में यह एलबम बनाया है और अब उन्होंने तय किया है कि वह इसे जल्द ही लांच भी करेंगे। वह फिलवक्त प्लेयर्स में काम कर रहे हैं और हो सकता है कि इस फिल्म के लिऐ उनके गाने सुनाई दें। खबर है कि नील ने फिल्म प्लेयर्स में गाने गाये हैं।


Click it and Unblock the Notifications











