किस के अलावा भी कुछ है सोनल की 3जी में?

3जी फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में जो होता है उसे लेकर उसकी पब्लिसिटी हो तो बात समझ में आती है लेकिन फिल्म में जो नहीं है उसको लेकर फिल्म की पब्लिसिटी हो तो ये वाकई हैरानी की बात है। कुछ यही हो रहा है नील नितिन मुकेश और सोनल चौहान की फिल्म 3जी के साथ। फिल्म में 30 किसिंग सीन हैं नील और सोनल के बीच ये खबर इतनी तेजी के साथ खबरों की सुर्खियों में फैली कि हर कोई फिल्म को लेकर सिर्फ एक बात कर रहा है कि फिल्म में नील नितिन मुकेश ने सोनल चौहान को 30 बार किस किया है और इसके साथ ही वो बॉलीवुड के किसिंग किंग बन जाएंगे।

इन खबरों को सुनने के बाद 3जी एक्ट्रेस सोनल चौहान और नील ने बाद में मीडिया से बताते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है फिल्म में 30 नहीं 3 किसिंग सीन ही हैं। सोनल चौहान ने मीडिया से कहा कि 3जी में उन्होंने नील के साथ किसिंग सीन किये हैं लेकिन सिर्फ 3। नील नितिन मुकेश ने भी कहा कि फिल्म में जो भी किसिंग सीन शूट किये गये हैं वो काफी सलीके से शूट किये गये हैं। नील नितिन मुकेश ने ये भी कहा कि सोनल चौहान और उनकी ऑफ स्क्रीन कैमिस्ट्री काफी बेहतरीन है। ऑन स्क्रीन भी नील नितिन मुकेश और सोनल चौहान की कैमिस्ट्री काफी बेहतरीन नजर आ रही है।

3जी में नील नितिन मुकेश और सोनल चौहान पहली बार एक साथ नज़र आने वाले हैं। सोनल चौहान ने कहा कि जरुरी नहीं कि उनके बारे में जो भी लिखा जाए वो सच ही हो। फिल्म 3जी में नील ने सोनल के चौहान के साथ कुछ इंटमेट सीन भी दिये हैं। सोनल चौहान ने कहा कि अगर किसी फिल्म में मुझे सिर्फ पब्लिसिटी के लिए इंटिमेट सीन्स करने हैं तो मैं वो कभी नहीं करुंगी लेकिन अगर फिल्म कि स्क्रिप्ट की मांग हो तो ऐसा करने में कोई बुराई नहीं। फिल्हाल तो लोग यही सोच रहे हैं कि क्या 3जी में किस के अलावा भी कुछ है जिसे इसके निर्माता फिल्म की पब्लिसिटी में यूज कर सकें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X