21 साल बाद पर्दे पर नील, ऋषि, हेमा
लगभग दो दशकों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से पर्दे पर बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और सदाबहार अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ नील नीतिन मुकेश नजर आएंगे।
वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म 'विजय' में नील बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। फिल्म में ऋषि कपूर और हेमा मालिनी भी थीं।
निर्देशक केन घोष एक बार फिर से इन तीनों कलाकारों को एक साथ पर्दे पर पेश करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा उन्हें इस बात की खुशी है कि 21 वर्ष बाद ये तीनों कलाकार एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।
फिल्म 'विजय' में नील ने ऋषि कपूर के बाल्यावस्था का किरदार निभाया था। वह फिल्म में हेमा मालिनी के बेटे के रूप में नजर आए थे, जिस वजह से तीनों फिल्म के किसी भी दृश्य में साथ-साथ नजर नहीं आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











