नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा: तलाक.. तलाक.. तलाक.. शादी के चार साल बाद कोर्ट पहुंचा कपल

Neil Bhatt Aishwarya Sharma Divorce

Neil Bhatt Aishwarya Sharma Divorce: काफी समय से टीवी के मशहूर कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का रिश्ता सुर्खियों में है। दोनों के बीच अनबन की खबरों से मीडिया गलियारा पटा दिखाई दे रहा है। इसी बीच इस कपल के फैंस के लिए एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बताया जा रहा है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का रिश्ता काफी बुरे मोड़ पर आ चुका है जहां से अब दोनों साथ चलना नहीं चाहते हैं।

दोनों को लंबे वक्त से एक साथ नहीं देखा गया था। अब खबर है कि यह दोनों सच में अलग हो रहे हैं। हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज़18 शोशा की रिपोर्ट के मुताबिक, गुम हैं किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने आधिकारिक तौर पर तलाक की अर्जी दे दी है।

टीवी इंडस्ट्री में यह हाल के दिनों में दूसरा हाई-प्रोफाइल तलाक माना जा रहा है। इससे पहले जय भानुशाली और माही विज के अलग होने की खबरें आई थीं, हालांकि उन्होंने अभी तक इस पर कुछ नहीं कहा। वहीं अब ऐश्वर्या और नील के अलग होने की खबर ने भी फैंस को हैरान कर दिया है। दोनों ने साथ में सुपरहिट शो गुम हैं किसी के प्यार में में काम किया था और बिग बॉस 17 में भी साथ नजर आए थे।

रिपोर्ट में दोनों के करीबी सूत्र ने बताया, "नील और ऐश्वर्या काफी समय से अलग रह रहे थे। अब उन्होंने तलाक की अर्जी दे दी है और जल्द ही कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि तलाक की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि दोनों अब साथ नहीं हैं।" फिलहाल इस बारे में दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

टीवी शो गुम हैं किसी के प्यार में की शूटिंग के दौरान ही नील और ऐश्वर्या की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। शो में नील ने 'विराट' का किरदार निभाया था जबकि ऐश्वर्या 'पाखी' के रोल में थीं। दोनों ने साल 2021 में शादी की थी और बाद में बिग बॉस 17 में भी एक साथ नजर आए थे।

हाल के महीनों में दोनों किसी भी त्यौहार या इवेंट पर साथ नहीं दिखे। चाहे गणेश चतुर्थी हो या दिवाली, दोनों हमेशा अलग-अलग नजर आए। इसी साल जून में ऐश्वर्या शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने खिलाफ फैल रही नकारात्मक बातों पर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी चुप्पी को कमजोरी न समझा जाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X