..................... नेहा धूपिया बनी गैंगस्टर - Hindi Filmibeat

नेहा धूपिया बनी गैंगस्टर

By Neha Nautiyal
नेहा धूपिया बनी गैंगस्टर

ग्लैमरस किरदारों के लिए मशहूर नेहा धूपिया अब फ़िल्म 'विद लव टू ओबामा' में एक गैंगस्टर का किरदार निभाएंगी.

इस फ़िल्म में रजत कपूर, नेहा धूपिया, मनु ऋषि चड्ढा और बैरी जॉन जैसे अभिनेता हैं. इस फ़िल्म के लेखक और निर्देशक सुभाष कपूर हैं.

नेहा धूपिया ने बीबीसी को बताया, “ये फ़िल्म दर्शाती है कि किस तरह आर्थिक मंदी की वजह से अमरीका जैसे बड़ी जगहों के साथ-साथ भारत के छोटे शहरों के गैंगस्टर पर भी उसका असर पड़ा."

नेहा धूपिया कहती हैं कि इस तरह का किरदार उन्होंने कभी नहीं किया है.

वो कहती हैं, "ये काफ़ी दिलचस्प फ़िल्म है जिसमें मैं मुन्नी नाम की एक गैंगस्टर का किरदार निभा रही हूं. मैं बिलकुल भी दयालु नहीं हूं और ख़ासकर पुरुषों के साथ. मुझे पुरुष बिलकुल भी पसंद नहीं हैं और मुझसे उलझना काफ़ी मंहगा पड़ सकता है."

नेहा मानती हैं कि इस किरदार को निभाने के लिए उन्हें सबसे ज़्यादा प्रेरणा फ़िल्म के निर्देशक सुभाष कपूर से मिली. उन्होंने कहा, "ज़्यादातर फ़िल्म निर्माता मुझे ग्लैमरस किरदारों के लिए ही चुनते हैं लेकिन सुभाष मुझे सीधे-साधे तरीके से पेश कर रहे हैं जो अपने आप में बड़ी बात है. उन्होंने मेरे किरदार और मुझ पर कड़ी मेहनत की है और मुझे बहुत प्रेरित किया." ये पहली बार होगा की नेहा धूपिया एक साधारण लुक में नज़र आएंगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X