राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम के सपोर्ट में आई ये हसीना? बोली- महिलाओं को अपमानित करने का मिशन...

Neha Singh Rathore On Raja Raghuvanshi Murder Case

Neha Singh Rathore On Raja Raghuvanshi Murder Case: देश को हिला कर रख देने वाले राजा रघुवंशी की हनीमून पर हुई हत्या पर हर कोई बात कर रहा है। इसके साथ ही सभी की अपनी अपनी राय भी है। कई स्टार्स और इंफ्लुएंसर्स भी इस केस पर अपना नरिया रख रहे हैं। इस लिस्ट में अब लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ का नाम भी जुड़ गया है।

नेहा सिंह राठौड़ ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने अफेयर और लव लाइफ के कारण क्राइम को अंजाम देने वाली महिलाओं के साथ साथ पुरुषों को भी टार्गेट किया है। सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी के साथ अपनी राय रखने वाली नेहा सिंह राठौर अक्सर मोदी सरकार पर निशाना साधती रहती हैं। वहीं अब उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट की है और सोनम रघुवंशी की वजह से सभी महिलाओं पर उठ रहे सवालों पर गुस्सा जाहिर किया है।

नेहा ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "विवाहेतर संबंधों के चलते पुरुषों की भी हत्या होती है और महिलाएं भी मारी जाती हैं...लेकिन माहौल ऐसा बनाया जा रहा है जैसी सभी पत्नियाँ संभावित हत्यारिन हैं। ये बेहद गंभीर बात पूरे सोशल मीडिया पर मजाक के रूप में फैलाई जा रही है जिसमें महिलाएँ भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। हर तरफ़ "तिरिया चरित्तर" के नारे लगाए जा रहे हैं...और अब जल्दी ही महिलाओं को पुरुषों का जानी दुश्मन घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि इन हत्याओं में महिलाओं के साथ उनके पुरुष साथियों ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया है लेकिन इस पर किसी को बात नहीं करनी है क्योंकि उससे मनोरंजन में कमी आएगी...मजा किरकिरा होगा...मीम ख़राब होंगे और महिलाओं को अपमानित करने के मिशन ने बाधा आयेगी।

नेहा ने अपनी पोस्ट के आखिर मे लिखा है, "समाज महिलाओं को कंट्रोल में रखना चाहता है जिसके लिए वो तरह-तरह से उनका मोराल डाउन करता है। उसे सवाल पूछने वाली निडर और निर्भीक महिलाएं नहीं पसंद...क्योंकि वो बाक़ी औरतों को भी अपने जैसा बना सकती हैं...जिसका मतलब तो आप समझ ही रहे होंगे! एक दूसरे पर कीचड़ उछालने की बजाय अब समस्या के समाधान पर विचार करने की जरूरत है।

नेहा ने आगे लिखा है," अगर साथ नहीं निभ रहा है तो अलग हो जाइए...तलाक लेकर सुकून से रहना जेल में चक्की पीसने कहीं ज़्यादा अच्छा है। समाज की चिंता मत कीजिए...उसे आपके जीवन में चल रही खटपट की खबर बहुत पहले से है...उसका हाल भी आपसे बेहतर नहीं है। अपनी ज़िंदगी का सुकून बचाइए। नहीं निभ रही तो अलग हो जाइए...ये एक दूसरे को ड्रम, फ्रिज और सूटकेस में भरने से ज़्यादा बेहतर है..."

बता दें कि राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर शिलांग गया था। लेकिन कुछ दिन बाद उसकी लाश मिली और पत्नी गायब मिली, बाद में पुलिस ने जांच की और सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी और 3 लोगों को राजा रघुवंशी के मर्डर केस में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने सभी को ट्रांजिट रिमांड पर लिया हुआ है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

More from Filmibeat

Read more about: neha singh rathore bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X