जयंतभाई के बाद किसी के साथ इंटिमेट नहीं होंगी नेहा
'क्रुक' फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर को स्टैब्लिश करने के लिए प्रयत्नशील हॉट और सेक्सी एक्ट्रेस नेहा शर्मा का कहना है कि कैमरे के सामने अपने कपड़े उतारना और अतरंग सीन्स देना बहुत ही मुश्किल काम है। उन्होने कहा कि विवेक ऑबरॉय की आने वाली फिल्म 'जयंताभाई की लव स्टोरी' में उन्होंने कुछ अतरंग दृष्य दिए हैं लेकिन वो उन सीन्स को शूट करते समय बिल्कुल भी अच्छा और कंफरटेबल फील नहीं कर रही थीं इसलिए वो अब से इस तरह के सीन्स नहीं करेंगी। इस फिल्म में भी उन्होंने सिर्फ इसलिए ये सीन किये थे क्योंकि फिल्म की स्टोरी के मुताबिक ऐसे सीन्स शूट करने जरुरी थे।
नेहा शर्मा ने अभी तक क्रुक, तेरी मेरी कहानी और एडल्ट कॉमेडी फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम में एक्टिंग की है और ये तीनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर भले ही कुछ खास काम ना कर सकी हों लेकिन नेहा के खूबसूत चेहरे ने सभी का ध्यान अपनी तरफ जरुर खींचा। नेहा शर्मा जल्द ही विवेक ऑबरॉय के साथ फिल्म जयंदभाई की लव स्टोरी मं नज़र आएंगी। फिल्म की कहानी ही कुछ ऐसी है कि नेहा को इसमें कुछ अतरंग दृष्य शूट करने पड़े। लेकिन अब से नेहा ने ये फैसला कर लिया कि वो किसी भी फिल्म में इस तरह के सीन्स नहीं करेंगी। नेहा शर्मा के लिए इस तरह के सीन्स करना बहुत ही मुश्किल काम है।
नेहा ने यहां तक कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआती दौर में जब उन्हें स्ट्रगल करना पड़ा तो एक पल ऐसा भी आया जब नेहा को लगा कि वो यहां टिक नहीं पाएंगी और उन्होंने ये इंडस्ट्री छोड़ने का पूरा इरादा कर लिया लेकिन नेहा के परिवार वालों ने उन्हें सहारा दिया और साथ ही समझाया जिसके बाद नेहा को थोड़ा हौंसला मिला। नेहा शर्मा की आने वाली फिल्में हैं यमला पगला दीवानी 2 धर्मेंद्र, सन्नी लियोन और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications
