नेहा शर्मा ने गोवा से शेयर की बेहद खूबसूरत Bikini Pics, इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरें
एक्ट्रेस नेहा शर्मा हाल ही में गोवा में छुट्टियां बिताकर लौटी हैं लेकिन अब गोवा की यादें किसी के दिल से इतनी जल्दी कहां जा सकती हैं। नेहा अपनी छुट्टियों के दिनों की तस्वीर शेयर कर गोवा में बिताए दिन याद कर रही हैं। उन्होंने गोवा में एक बेहद शानदार हॉलीडे बिताया है और इस बात का सुबूत उनका इंस्टाग्राम दे रहा है।
नेहा की बहन आएशा शर्मा भी उनकी तस्वीरें देख उन पर प्यारे प्यारे कमेंट कर रही हैं। फैन्स भी इन तस्वीरों को देख नेहा की खूबूसरती की तारीफें कर रहे हैं।

तस्वीरों में नेहा कभी आराम से ड्रिंक के मज़े लेते दिखाई दे रहे हैं तो कभी समुद्र के किनारे घूमती नज़र आ रही हैं। इन्हीं तस्वीरों में सफेद बिकीनी में भी उनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

क्रुक के साथ बॉलीवुड में डेब्यू
नेहा शर्मा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2010 में फिल्म क्रुक के साथ किया। इस फिल्म में वो इमरान हाशमी के अपोज़िट दिखाई दी थीं। फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था।

निफ्ट से की पढ़ाई
नेहा शर्मा ने NIFT से अपनी पढ़ाई पूरी की है और पढ़ाई के बाद वो मॉडलिंग में अपना करियर बनाती दिखाई दीं। अपने फिल्म डेब्यू के बाद वो कुणाल कोहली की फिल्म तेरी मेरी कहानी में एक छोटे से किरदार में दिखाई दीं। उन्हें पहचान मिली थी जैकी भगनानी के साथ फिल्म यंगिस्तान के साथ।

कई फिल्मों में किया काम
नेहा शर्मा ने कई फिल्मों में काम किया जिसमें मैंडरिन भाषा की एक फिल्म भी शामिल है। वो अनुभव सिन्हा की तुम बिन 2 में भी दिखाई दीं। आखिरी बार परदे पर वो अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी में दिखीं।

वेब फिल्म हुई रिलीज़
2021 में नेहा शर्मा की वेब फिल्म आफत - ए - इश्क रिलीज़ हुई। ये फिल्म ज़ी 5 पर रिलीज़ हुई। इस दौरान, नेहा का बयान काफी चर्चित रहा जहां उन्होंने अनन्या पांडे के काम को नापसंद करने की बात कही।

वेब सीरीज़ और म्यूज़िक वीडियो
नेहा शर्मा वूट की वेब सीरीज़ Illegal में एक वकील की भूमिका में भी दिखाई दे चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई म्यू़ज़िक वीडियो के साथ फैन्स का दिल जीता है जिसकी शुरूआत हुई थी टोनी कक्कड़ के मशहूर गाने धीमे धीमे के साथ। नेहा कक्कड़ के गाने दिल को करार आया के साथ भी नेहा शर्मा छाई रहीं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स
अगर आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो नेहा शर्मा, जोगीरा सारा रा नाम की एक फिल्म में काम कर रही हैं। फिल्म में उनके अपोज़िट नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी हैं और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं कुशान नंदी।


Click it and Unblock the Notifications











