इस एक्ट्रेस को अच्छी नहीं लगती अनन्या पांडे की फिल्म?, बोलीं- मुझे उसकी फिल्म देखने में दिलचस्पी नहीं
हालिया एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने कहा कि वह अनन्या पांडे की फिल्में देखने में रुचि नहीं रखती हैं। नेहा शर्मा ने कहा कि वह फिल्मों के ट्रेलर और प्रोमो देखती हैं लेकिन उनको अनन्या पांडे के प्रोमो पसंद नहीं आते।
एक्ट्रेस नेहा शर्मा से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि आपके दिमाग में अनन्या पांडे का नाम आते ही वह क्या सोचती हैं। इस पर वह जवाब देती हैं कि मैं ईमानदारी से कहूं तो वह मुझे वह गलत नहीं लगती हैं। लेकिन मैंने उनकी ज्यादा फिल्में नहीं देखी हैं जो मुझे लगे कि मुझे उनकी फिल्म देखनी ही चाहिए।

नेहा शर्मा ने कहा कि वह पहले ट्रेलर व प्रोमो देखती हैं और जिनके प्रोमो अच्छे लगते हैं तो फिर वह उनकी फिल्में भी नहीं देखतीं। इसीलिए मैंने अनन्या पांडे की फिल्में भी नहीं देखी हैं। अपने इस बयान में नेहा शर्मा ने कहा कि मैं जानती हूं कि अनन्या पांडे को इंडस्ट्री में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है जबकि आने वाले 5 सालों में उनके पास बहुत कुछ होगा और बहुत सी अर्चीवमेंट होंगी। और मैं तब उनकी फिल्में भी जरूर देखूंगी।
बता दें अनन्या पांडे इन दिनों मुसीबतों का सामना करती नजर आ रही हैं। आर्यन खान की चैट्स में अनन्या पांडे का नाम सामने आने के बाद लगातार कई बार एनसीबी अनन्या पांडे से पूछताछ कर चुकी हैं। अभी भी वह इस ट्रबल से गुजर रही हैं।
बात करें अनन्या पांडे के डेब्यू की तो उन्होंने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया। इसके बाद वह खाली पीली और पति पत्नी और वो जैसी फिल्मों में नजर आईँ। जल्द ही वह साउथ के सुपरस्टार के साथ लाइगर फिल्म में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











