शूटिंग के दौरान कपड़े उतारना बेहद मुश्किल: नेहा शर्मा
मुंबई। आने वाली फिल्म 'जयंता भाई की लव स्टोरी' में विवेक ओबेराय के साथ काम करने वाली अभिनेत्री नेहा शर्मा का कहना है कि अब वह फिल्मों में अंतरंग दृश्य नहीं करेंगी। उनका कहना है कि ऐसा करना बेहद मुश्किल होता है, यह मेरे लिए तो और भी मुश्किल है। उन्होने कहा कि कई बार फिल्म की स्क्रिप्ट के अनुसार अंतरंग दृश्य करने होते हैं लेकिन शूटिंग के दौरान कपड़े उतारना बेहद मुश्किल होता है।
आने वाली फिल्म 'जयंता भाई की लवस्टोरी में नेहा एक मध्यमवर्गीय परिवार की लड़की की भूमिका निभा रही है। जिसमें उनका नाम सिमरन है जो कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई जाती है। अपने फिल्मी करियर के बारे में नेहा का कहना है कि अगर फिल्म इंडस्ट्री में आपका कोई गॉड फादर नहीं है तो आपको कठिन संघर्ष करना पड़ता है। इस दौरान आपको ऐसी फिल्मों में भी काम करना पड़ता है, जो आपको पसंद भी नहीं होती हैं। इसलिये आपको काफी धैर्य के साथ काम करने की जरूरत होती है।

नेहा ने बताया कि धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ आने वाली फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। फिल्म से जुड़े अपने अनुभवों के बारे में नेहा ने बताया कि मैं सनी देओल की बचपन से ही प्रशंसक रही हूं और उनके साथ काम करके मुझे काफी अच्छा लगा है। इसके अलावा धर्मेंद्र के साथ फिल्म में होना मेरे लिए एक बड़ी बात है। हमने फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications