नेहा नहीं करेंगी तो क्या बंद हो जाएंगे इंटिमेट सीन्स

क्रुक, तेरी मेरी कहानी और क्या सुपर कूल हैं हम जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपने कदम रखने वाली हॉट एंट सेक्सी एक्ट्रेस नेहा शर्मा का कहना है कि वो अतरंग दृष्य कभी नहीं करना चाहतीं और जयंताभाई की लव स्टोरी फिल्म के बाद वो किसी भी फिल्म के लिए अतरंग दृष्य नहीं करेंगी। जयंताभाई की लव स्टोरी में नेहा शर्मा और विवेक ऑबरॉय के बीच कई इंटिमेट सीन्स फिल्माए गये हैं लेकिन नेहा का कहना है कि इस सीन्स को शूट करते समय उन्हें बहुत अनकंफरटेबल महसूस हुआ और अब वो कभी भी इस तरह के सीन्स नहीं करेंगी।

नेहा की इस बात पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं हैं कुछ का कहना है कि अगर नेहा नहीं करेंगी तो क्या फिल्मों में इंटिमेट सीन्स बनने बंद हो जाएंगे? इसके अलावा कुछ और का कहना है कि नेहा डबल सेंस और वल्गर डायलॉग वाली फिल्में करेंगी लेकिन इंटिमेट सीन्स वाली फिल्में नहीं क्यों? ज्ञात हो कि कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म इंकार फिल्म की एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने कहा था कि डबल सेंस वाले डायलॉग से अच्छा है कि फिल्म में इंटिमेट सीन्स ज्यादा हों। लेकिन यहां पर नेहा के साथ तो एकदम अलग ही सीन है उन्हें इंटिमेट सीन्स से ज्यादा डबल सेंस वाले डायलॉग बोलने में कंफर्ट का एहसास होता है।

वैसे नेहा ने ये भी कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की भी सोच रही थीं लेकिन उनके परिवार वालों ने उन्हें बहुत समझाया और फिर वो यहां काम करने के लिए तैयार हो गयीं। नेहा शर्मा द्वारा सबके सामने अपनी किसी भी फिल्म के लिए इंटिमेट सीन्स ना करने का ऐलान करना वैसे उनके लिए मंहगा पड़ सकता है क्योंकि आजकल की फिल्मों में एक दो ही सही लेकिन इंटिमेस सीन्स होते ही हैं। और तो और कई अच्छी और बेहतरीन फिल्मों की कहानी की मांग ही इंटिमेट सीन्स होते हैं तो ऐसे में क्या नेहा अपने पास आने वाली इन बेहतरीन फिल्मों को ठुकरा देंगी ये कहकर कि वो इंटिमेट सीन्स नहीं करना चाहतीं क्यों कि वो कंफरटेबल नहीं महसूस करतीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X