फिल्में छोड़कर चुनावी मैदान में उतरी ये एक्ट्रेस, पापा के लिए मांगे वोट, लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स?

neha sharma

लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारियां सारी पार्टियां काफी जोरों से कर रही है। ऐसे में कुछ सितारे भी हैं जोकि चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतरे हैँ। हाल ही में पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन को कॉंग्रेस के लिए वोट मांगते देखा गया था।

लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है वो आपको हैरान कर देगा। एक हसीना जो कि अपनी पिता के लिए चुनाव प्रचार में उतर गई है। हम बात कर रहे हैं नेहा शर्मा की.. विधायक जी की बिटिया कही जाने वाली नेहा शर्मा का एक वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो को नेहा शर्मा ने खुद पोस्ट किया है। वो अपने पिता के लिए चुनावी कैंपेन कर रही है। वीडियो के साथ नेहा ने कैप्शन लिखा, ''वे कहते हैं कि जब कोई आपको अपने दिल में जगह देता है, तो आप हमेशा वहां रहते हैं। आपने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है, उससे मेरा दिल भर गया है।

पीरपैंती और कहलगांव में आपके गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद। आपका प्यार सर आंखों पर। #हमेशा के लिए आभारी।'' जैसे ही वीडियो सामने आया वो तेजी से वायरल हो रहा है। नेहा शर्मा इस दौरान काफी खुश लग रहीं थीं और लोगों ने उनको जमकर प्यार भी दिया है। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स भी रहे हैं।

क्या बोले लोग?

नेहा शर्मा के इस चुनावी कैंपेन पर एक यूजर ने लिखा है, ''सॉरी नेहा मैम, लेकिन आएगा तो मोदी ही।'' एक ने लिखा, ''नेहा शर्मा का सम्मान...वह कांग्रेस का समर्थन कर रही हैं।'' एक ने लिखा, ''नेहा...कितनी प्यारी है...लेकिन मोदी आपका दिल तोड़ देंगे।'' एक ने लिखा, ''कांग्रेस करेगी समर्थन करके अपना मेरा दिल तोड़ दिया।'' एक ने लिखा, ''क्या मैडम आप को कांग्रेस पार्टी में ऐसा क्या दिखा जो प्रचार कर रही हो कांग्रेस की सरकार नहीं आने वाली है।'' एक ने लिखा, ''प्रत्येक भागलपुरवासी लोकतंत्र, संविधान बचाने के लिए कांग्रेस को वोट देंगे। शर्माजी को वोट दें।'' आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: neha sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X