करोड़ों की मालकिन है 38 साल की ये फ्लॉप एक्ट्रेस, एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए मांग रही 290 रुपए, भयंकर ट्रोल
Neha Sharma Troll: नेहा शर्मा ने भले ही इंडस्ट्री में रहकर कुछ खास नाम नहीं हासिल किया लेकिन पिछले डेढ़ दशक से वो एक्टिव हैं। अक्सर उनपर फ्लॉप एक्ट्रेस का टैग लगता है लेकिन इस वक्त वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।

जी हां, इसका कारण ये है कि फ्लॉप करियर के दौरान नेहा शर्मा ने पैसे कमाने के लिए फैंस पर ही वार कर दिया है। फैंस उनको काफी खरी खोटी सुना रहे हैं और उनका कहना है कि बस अब यही बचा है क्या?
दरअसल इंस्टाग्राम पर अगर आप नेहा शर्मा का कंटेंट देखना चाहते हैं तो आपको पैसे देने होंगे। फिर क्या था, इस खबर के सामने आते ही लोग उनको फ्लॉप एक्ट्रेस का ताना दे रहे हैं।
इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन पर बवाल
नेहा शर्मा करोड़पति हैं और एक राजनीतिक परिवार से आती हैं। 16 साल के करियर में उन्होने 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'यमला पगला दीवाना 2', 'तुम बिन 2' और 'मुबारकां' जैसी कुछ अच्छी फिल्में की हैं लेकिन किसी से उनको पहचान नहीं मिली। अब वो इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि इंस्टाग्राम पर उनका कंटेंट देखने के लिए आपको 290 रुपए महीने का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। हालांकि कुछ उनका समर्थन कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों को ये बात पूरी तरह से नागवार गुजरी है। यही कारण है कि उनको जबरदस्त तरीके से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। ये पैसे सिर्फ उसी कंटेंट के लिए देने होंगे जो कि वो एक्सक्लूसिव बनाती हैं।
29 लाख की कमाई
38 साल की नेहा शर्मा को इंस्टाग्राम पर 19.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। खबरों की मानें तो उनका एक्सक्लूसिव कंटेंट देखने के लिए करीब 10 हजार लोगों ने 290 रुपए खर्च करके सब्सक्रिप्शन लिया है। इस तरह से नेहा शर्मा ने करीब 29 लाख की कमाई की है। हालांकि कुछ लोगों ने उनको काफी बुरी तरह से ट्रोल किया है और लगातार बातें सुना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
