दो बार तलाकशुदा मर्द की तीसरी बीवी बनी हसीना लोगों के तानों पर भड़की, बोलीं- मैं भी कहां वर्जिन हूं

फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों ने ऐसे मर्दों से शादी रचाई है जो पहले से तलाकशुदा थे। ऐसे में जब 'भाबीजी घर पर हैं' की गोरी मेम यानी नेहा पेंडसे ने शार्दुल सिंह व्यास से शादी की, जिन्होंने पहले दो बार तलाक लिया था, तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
नेहा ने साल 2020 में शार्दुल संग सात फेरे लिए थे। यह नेहा की पहली शादी थी, लेकिन शार्दुल के लिए यह तीसरा विवाह था। जैसे ही नेहा ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया, उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने यहां तक कह डाला कि क्या उन्होंने सिर्फ पैसों के लिए दो बार तलाकशुदा व्यक्ति से विवाह किया है?
ऐसे कमेंट से आहत होकर नेहा ने एक इंटरव्यू के दौरान ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि लोग केवल शार्दुल के तलाकशुदा होने पर सवाल उठाते हैं, लेकिन कोई यह नहीं देखता कि मैं भी पहले रिश्तों में रह चुकी हूं। उन्होंने कहा, "मैं भी कुंवारी नहीं हूं, मेरे भी तीन ब्रेकअप हो चुके हैं। मैं भी वर्जिन नहीं हूं"
नेहा ने यह भी बताया कि शार्दुल ने उनसे कुछ नहीं छुपाया। उन्होंने अपनी पिछली दोनों शादियों और बच्चों के बारे में पूरी सच्चाई शेयर की। नेहा ने कहा, "कम से कम शार्दुल में इतनी हिम्मत तो थी कि जिससे प्यार किया, उसी से शादी भी की। मेरे साथ तो ऐसा भी हुआ कि जब बात शादी तक पहुंचती, तो सामने वाला भाग जाता था।"
नेहा की बेबाकी और ईमानदारी ने यह साबित कर दिया कि वह अपनी ज़िंदगी के फैसलों को लेकर पूरी तरह स्पष्ट और आत्मनिर्भर हैं।


Click it and Unblock the Notifications















