सनी देओल की छोटी बहन बन इंडस्ट्री में मारी एंट्री, अब अपनी खूबसूरती से फैन्स को दीवाना है ये हसीना

सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि एक फिल्म ऐसी थी जिसमें उनका बेहद ही जबरदस्त किरदार देखा गया था। बता दें कि हम फिल्म 'प्यार कोई खेल नहीं' की बात कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल की छोटी बहन गुड्डी भी नजर आई थी। जिसने दर्शकों का ध्यान काफी ज्यादा खींचा था। इस फिल्म में दिखाया गया कि छोटी सी गुड्डी अपने शर्मीले भाई की दिल की बात को चुटकियों में समझ जाती है और उसके दिल का हाल परिवार को जाकर बता देती है।
सनी देओल की ऑनस्क्रीन बहन हो चुकी है बड़ी
लेकिन अब आपको बता दें कि सनी देओल की ऑनस्क्रीन नन्ही सी बहन गुड्डी अब काफी ज्यादा बड़ी हो चुकी है। इतना ही नहीं वह कॉमेडी सीरियल 'भाभी जी घर पर है' में अनीता जी का किरदार भी निभा चुकी हैं। दरअसल वह नन्नी गुड्डी कोई और नहीं बल्कि नेहा पेंडसे हैं। जो कि आज के वक्त में काफी ज्यादा ग्लैमरस हो चुकी है और घर-घर में एक खास पहचान बना चुकी है। नेहा पेंडसे ने 2021 से 2022 के बीच में अनिता भाभी का किरदार भी निभाया था।
Recommended Video
अनिता भाभी के किरदार से हुई फेमस
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि सबसे फेमस कॉमेडी सीरियल 'भाभी जी घर पर है' में विभूति नारायण मिश्रा, अंगूरी भाभी और मनमोहन तिवारी के साथ-साथ गोरी मैम यानी कि अनिता भाभी का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आता है। इतना ही नहीं 'भाभी जी घर पर है' सीरियल के यह सभी किरदार काफी ज्यादा पॉपुलर भी हो चुके हैं। काफी लंबे वक्त तक सौम्या टंडन ने अनिता भाभी का किरदार निभाया और उसके बाद में नेहा पेंडसे को भी काफी इसी किरदार की वजह से सुर्खियां मिली।
सनी देओल की छोटी बहन का निभाया किरदार
टेलीविजन पर धमाल मचाने वाली नेहा पेंडसे ने सबसे पहले फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म 'प्यार कोई खेल नहीं' में सनी देओल की छोटी बहन का किरदार निभाया था। जिसके बाद में नेहा पेंडसे को 'दाग: द फायर' और 'देवदास' के साथ-साथ 'तुमसे अच्छा कौन है' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
एकता कपूर के सीरियल से नेहा पेंडसे ने किया टीवी डेब्यू
इतना ही नहीं आपको बता दें कि नेहा पेंडसे ने एकता कपूर के सीरियल कैप्टन हाउस के साथ में टेलीविजन डेब्यू किया था। जिसके बाद में उन्हें 'भाग्यलक्ष्मी' और 'हसरतें' के साथ-साथ 'मे आई कम इन मैडम' सीरियल में भी देखा जा चुका है। इतना ही नहीं सीरियस में उनका मॉडर्न और ग्लैमरस अंदाज भी देखा जा चुका है। बता दें कि नेहा पेंडसे को कॉमेडी रियलिटी शो फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा में भी देखा जा चुका है। एक्ट्रेस में कपिल शर्मा के साथ मिलकर होस्टिंग की। यहां तक कि एक्ट्रेस को बिग बॉस के सीजन 12 में भी देखा जा चुका है लेकिन वह इसमें कुछ ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई थी।


Click it and Unblock the Notifications











