परफॉर्मेंस की जल्दबाजी में नेहा कक्कड़ ने कपड़ों के ऊपर ही पहन ली ब्रा! ऐसी हालत में पहुंचीं इंजीनियरिंग कॉलेज

Neha Kakkar Trolled: पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी क्यूटनेस और अपनी बेहतरीन आवाज के लिए जानी जाती हैं। उनकी आवाज का जादू लोगों का दिल छू लेता है। नेहा कक्कड़ की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। नेहा इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि वह देश विदेश में लाइव परफॉर्मंस भी देती हैं।
इस घटना के बाद से सचेत हैं नेहा
कुछ समय पहले नेहा कक्कड़ के साथ मेलबर्न में एक घटना हुई थी। आयोजकों का कहना था कि नेहा कक्कड़ इवेंट में देरी से आईं और वह गैर पेशेवर तरीके से पेश आईं। नेहा लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बुरी तरह से रोने लगी थीं। उन्हें ध्रूमपान करते भी पकड़ा गया था। जिस वजह से उन्हें मेलबर्न में मार्गरेट कोर्ट एरिया में प्रदर्शन करने से बैन कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर बुरी ट्रोल रही नेहा कक्कड़
इस घटना के बाद नेहा कक्कड़ जब भी किसी परफॉर्मेंस के लिए जाती हैं वह समय से ही निकलती हैं और समय पर ही अपना परफॉर्मेंस शुरू करती हैं, लेकिन इस बार नेहा कक्कड़ की जल्दबाजी को देख फैन्स तो काफी निराश हो गए हैं। दरअसल बीते दिन नेहा कक्कड़ ने बैंगलोर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में परफॉर्में किया था, लेकिन इस दैरान नेहा कुछ ऐसा पहन गईं जिस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर थू-थू हो रही है।
कपड़ों के साथ किया एक्सपेरिमेंट
नेहा ने बीते दिन के इवेंट की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि नेहा कक्कड़ व्हाइट बॉडीकॉन टॉप और ग्रे कलर का लोअर पहनी थीं, लेकिन इस टॉप के ऊपर नेहा कक्कड़ ने कुछ हटके दिखने के लिए ब्रा भी पहन ली। नेहा कक्कड़ का लुक लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया और तस्वीरें देखकर लोगों ने जमकर नेहा को खरी खोटी सुनाना शूरू कर दिया।
नेहा के कपड़ों को देख आग बबूला हुए फैन्स
नेहा के कपड़ों को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नेहा जी भूल गई होंगी जल्दी में ऊपर ही पहन ली होगी ब्रा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-ब्रा जब पहननी ही थी तो नीचे पहन लेती ना। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- हमारे यहां कोई ऐसे कपड़े पहन लेता तो सीधा पागल ही घोषित कर दिया जाता।


Click it and Unblock the Notifications












