नेहा कक्कड़ की शादी का कार्ड वायरल, रोहनप्रीत संग शादी पर चर्चा- वायरल पोस्ट!
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि वे सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। नेहा कक्कड़ के शादी के ऐलान के बाद उनके फैन्स कशमकश में आ गए, क्योंकि कुछ दिनों पहले उन्होंने रोहनप्रीत के साथ अपने अपकमिंग सॉन्ग का पोस्टर जारी किया था। फिलहाल यह कंफर्म नहीं है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सच में शादी करने वाले हैं या फिर यह सिर्फ अपकमिंग सॉन्ग के लिए प्रमोशनल स्टंट है।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर उनके शादी के कार्ड का फोटो वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रही फोटो में शादी के डिलेट्ल हैं। शादी के इस कार्ड में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के नाम के साथ उनके घरवालों के नाम भी है। इस शादी के कार्ड में शादी की तारीख 26 अक्टूबर की है। इसके साथ ही वेडिंग वेन्यू पंजाब का है।
शादी के इस कार्ड के सत्यता की पुष्टी हम नहीं कर रहे हैं। लेकिन नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के कई फैन्स इस शादी के इस कार्ड को सच मानते हुए इसपर विश्वास कर रहे हैं। कार्ड के मुताबिक, दोनों सिख परंपरा के मुताबिक शादी की रश्मे गुरुद्वारे में होंगी। शादी के बाद रिसेप्शन जिराकपुर पंजाब में होना है।


Click it and Unblock the Notifications