..................... Neha Kakkar Trolled After Candy Shop Release Song Sparks Social Media Outrage - Hindi Filmibeat

गाना हिट कराने के चक्कर में आउट ऑफ कंट्रोल हुईं Neha Kakkar, किए ऐसे-ऐसे अश्लील स्टेप्स कि आप भी...

Neha Kakkar Candy Shop Controversy

Neha Kakkar Candy Shop Controversy: नेहा कक्कड़ का नया गाना 'कैंडी शॉप' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है, लेकिन इस बार वजह तारीफ नहीं बल्कि ट्रोलिंग है। यह गाना मस्ती और जोश से भरा हुआ बताया जा रहा था, लेकिन कई लोगों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

लोगों ने कहा क्रिंज

गाना जैसे ही रिलीज हुआ इसके छोटे-छोटे क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद यूजर्स ने गाने के बोल, डांस स्टेप्स और लुक को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई लोगों का कहना है कि गाने के बोल जरूरत से ज्यादा बोल्ड हैं और डांस स्टेप्स भी बनावटी लगते हैं। कुछ यूजर्स ने इसे 'क्रिंज' तक कह दिया।

फॉलो किया के पॉप स्टाइल

इसके अलावा, कई लोगों ने आरोप लगाया कि नेहा ने गाने में कोरियन पॉप यानी K-pop स्टाइल अपनाने की कोशिश की है, लेकिन वो कहीं से भी के पॉप जैसा कुछ दिखा नहीं पाई हैं बल्कि गाने को क्रिंज और बना दिया है।

टॉनी ने लिखा है गाना

'कैंडी शॉप' के बोल नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने लिखे हैं और म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है। यह पहली बार नहीं है जब नेहा कक्कड़ को अपने गानों को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी उनके कई गाने बहुत ज्यादा कमर्शियल और एक जैसे होने की वजह से आलोचना झेल चुके हैं।

लोगों के रिएक्शन

हालांकि, नेहा कक्कड़ देश की जानी-मानी सिंगर्स में से एक हैं और उनके खाते में कई हिट गाने हैं। फिलहाल उन्होंने इस पूरे विवाद पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं, सोशल मीडिया पर यह गाना लगातार चर्चा में बना हुआ है- जहां कुछ लोग उनके नए अंदाज को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कई लोग अब भी इससे नाराज नजर आ रहे हैं।

मालिनी अवस्थी का रिएक्शन

फेमस लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने भी नेहा के गाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और ट्वीट करके लिखा है- 'Sony TV (@SonyTV) को यह जवाब देना चाहिए कि इतने सालों तक #IndianIdol में नेहा कक्कड़ को जज के तौर पर क्यों थोपे रखा गया। आप अपने चैनल पर युवा और मासूम टैलेंट को मंच देते हैं, ऐसे में किसी भी रियलिटी शो का जज उनके लिए रोल मॉडल होना चाहिए। नेहा कक्कड़ की हरकतें और उनका बेहद आपत्तिजनक व गंदा व्यवहार निंदनीय है।'

Read more about: neha kakkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X