शादी की चर्चा के बीच नेहा कक्कड़ का गाना ''नेहा दा वियाह'' रिलीज, रोहनप्रीत संग जबरदस्त कमेस्ट्री
नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। नेहा कक्कड़ रोहनप्रीत सिंह जल्द ही शादी करने वाले हैं। वहीं आज 21 अक्टूबर को नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का गाना रिलीज हुआ है। गाने का नाम नेहु दा वियाह है। गाने में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की केमिस्ट्री कमाल की लग रही हैं।
सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का ये गाना काफी रोमांटिक हैं। गाने को नेहा कक्कड़ ने गाया है। गाने के बोल नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने लिखें हैं। वहीं गाने का म्यूजिक नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने दिया है।
बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत का रोका हो चुका हैं। सिंगर नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर अपने रोका सेरिमनी का वीडियो शेयर किया है। नेहा कक्कड़ ने अपनी रोका सेरिमनी के दौरान पिंक कलर का आउटफिट पहना था । पिंक आउटफिट में नेहा कक्कड़ गजब की खूबसूरत लग रही हैं। रोका सेरिमनी के दौरान रोहनप्रीत सिंह ने पीच कलर की शेरवानी कैरी कि जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications