नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी, हल्दी और मेंहदी की रस्में से सामने आई तस्वीरें-PICS
सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी की शहनाई बजना शुरू हो चुका है। पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ 24 अक्टूबर को होने जा रही हैं। वह सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग शादी करने जा रही हैं। नेहा कक्कड़ की शादी से पहले मेंहदी और हल्दी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इन तस्वीरों में नेहा कक्डकड़ परिवार के साथ रस्में निभाती नजर आ रही हैं।
नेहा कक्कड़ की शादी में बस कुछ ही घंटे बचे हैं और सोशल मीडिया पर ढेरों तस्वीरें आना शुरू हो चुकी हैं। शादी के सिलसिले में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का परिवार दिल्ली पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर राजू मेंहदी वाले ने इन तस्वीरों को शेयर किया।
मेंहदी वाली तस्वीरों में नेहा एकदम सिंपल लुक में ब्लैक टॉप पहने नजर आ रही हैं। साथ ही दोनों हाथों में वह मेंहदी लगाए दिख रही हैं। तस्वीरों को अब तक कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर किया है।


Click it and Unblock the Notifications