नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के बीच सबकुछ है ठीक? सिंगर की बर्थडे फोटोज देखकर फैंस हुए परेशान

Neha Kakkar and Rohanpreet Singh: नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जहां उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल रही। इस मौके पर, सिंगर ने अपने घर पर एक चाय पार्टी रखी थी, जिसमें उनके करीबी लोग शामिल हुए। लेकिन इस पार्टी से उनके पति रोहनप्रीत सिंह गायब दिखे।
नेहा कक्कड़ ने पार्टी से तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए, जिसे देखते ही नेटिजन्स ने सवाल उठाना शुरु कर दिया। सबने रोहनप्रीत की गैर मौजूदगी नोटिस की। खास बात है कि रोहनप्रीत ने नेहा के जन्मदिन पर कोई पोस्ट तक नहीं किया। लिहाजा, जहां कई फैंस ने नेहा को उनके पोस्ट पर 'हैप्पी बर्थडे' की शुभकामनाएं दीं, कुछ नेटिज़न्स ने रिएक्शन देते हुए कमेंट किया कि.. 'तस्वीरों में आपके पति कहां हैं'।
नेहा के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- 'जन्मदिन तो ठीक है लेकिन आपके जीवन साथी रोहन प्रीत नहीं है, आपके जन्मदिन पर आपके साथ'.. वहीं, दूसरे ने लिखा- 'दीदी भाइया से लड़ाई हो गई है क्या.. दिखाई नहीं दे रहे हैं आपके बर्थडे पर...'
इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बातें चल रही हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक तो है ना? नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर 2020 में शादी की थी। अब शादी के 3 साल बाद क्या उनके रिश्ते में दरार आ गई है?


Click it and Unblock the Notifications
