प्रेग्नेंट हैं सिंगर नेहा कक्कड़, बेबी बंप के साथ पति रोहनप्रीत संग शेयर की खुशखबरी- देंखे PHOTO
सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने अचानक से शादी की घोषणा कर के फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था। दोनों ने 24 अक्टूबर 2020 को शादी कर ली। वहीं, अब इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस एक बार फिर हैरान हैं। इस तस्वीर नेहा बेबी बंप के साथ दिख रही हैं। जी हां, सिंगर नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं।
नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह और रोहनप्रीत सिंह साथ में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने लिखा, "ख्याल रख्या कर.." । तो रोहनप्रीत सिंह ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अब तो कुछ ज्यादा ही रखना पड़ेगा.."

वहीं, नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने कमेंट करते हुए लिखा- "मैं मामा बन जाऊंगा".. बाकी फैंस और सेलेब्स भी इस जोड़ी को बधाई दे रहे हैं। खास बात है कि नेहा की शादी को अभी दो महीने ही हुए हैं.. जबकि बेबी बंप को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रग्नेंसी को तीन- चार महीने हो चुके हैं। लिहाजा, फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं?


Click it and Unblock the Notifications











