ब्रेकअप के बाद टूट चुकी हैं नेहा कक्कड़, सोशल मीडिया पर ऐसे बयां किया हाल-ए-दिल
Recommended Video

नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली को लेकर काफी समय से आ रही ब्रेकअप की खबरें बिल्कुल सही निकली हैं। हाल ही में दोनो ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करके इस बात का ऐलान कर दिया था कि अब उनके बीच सबकुछ सही नहीं है। लेकिन इसके बाद खबरें आईं थीं कि दोनो की बीच में सुलह हो गई है जो आज की खबर के बात झूठी साबित हो गई। दरअसल नेहा कक्कड़ ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि उनके और हिमांश के बीच अब कुछ भी नहीं बचा है।
नेहा ने ये भी कहा कि वो अंदर से काफी ज्यादा टूट चुकी हैं। सिंगर इतने में ही नहीं रुकी बल्कि एक के बाद एक धड़ाधड़ कई पोस्ट कर डाले है और अपनी बातों को सबके सामने रखा।

नेहा कक्कड़ को इस ब्रेकअप के बाद काफी बड़ा सदमा पहुंचा है और वो खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। कुछ दिनो पहले खबरें आई थीं कि दोनो को एक दूसरे का मिस्टर राइट में मिल गया है और काफी जल्दी दोनो शादी भी कर सकते हैं। फिलहाल अब सबकुछ खत्म हो चुका है। आप देखिए कि नेहा कक्कड़ ने किस तरह से अपना दर्द सोशल मीडिया पर साझा किया है....


Click it and Unblock the Notifications