एक जमाने में जगराते में गाती थीं गाना, आज पैसों के लिए अश्लील डांस करती हैं नेहा कक्कड़, क्लिप देख आएगा गुस्सा

Neha kakkar

नेहा कक्कड़ बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर हैं। आज की तारीख में उनका नाम बड़े और नामी सिंगर्स की लिस्ट में आता है। नेहा कक्कड़ को लोग इसलिए भी पसंद करते हैं कि उन्होंने कठिन संघर्षों का सामना किया और इतने संघर्षों को झेलने के बाद वह अपना नाम कमा पाई हैं। एक समय था जब नेहा कक्कड़ ने घर चलाने के लिए जगराते में गाना शुरू किया था, लेकिन आज नेहा कक्कड़ के पास लगभग 70 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है।

आज करोड़ों की है नेहा की नेटवर्थ

नेहा फिल्मों में तो गाना गाती ही हैं, लेकिन इसी के साथ ही वह खुद ही म्यूजिक एल्बम भी निकालती हैं इसके अलावा नेहा सोशल मीडिया हैंडल और सबसे ज्यादा लाइव कॉन्सर्ट से पैसा कमाती हैं। बता दें कि नेहा के लाइव कॉन्सर्ट्स लोगों को बेहद पसंद आते हैं। नेहा की आवाज में लोगों को एक नशा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है नेहा इस रेस में आगे निकलने के लिए अपनी गायकी और अपने अंदाज में बदलाव कर रही हैं।

नेहा कक्कड़ का अश्लील डांस देख भौचक्के रह गए लोग

बता दें कि हाल ही में नेहा कक्कड़ के एक कॉन्सर्ट का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देख लोग नेहा कक्कड़ की तारीफ नहीं बल्कि नेहा को भरा बुरा सुनाते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा बेहद ही शॉर्ट ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं और नेहा ने एक हाथ में पानी की बोतल पकड़ी है जिसे वह अपने सीने से गिरती नजर आ रही हैं। नेहा के डांस मूव्स और उनका अंदाज लोगों को जरा भी रास नहीं आया। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शर्म आनी चाहिए शादीशुदा होकर आप इस तरह से पब्लिक में इतना अश्लील डांस कर रही हो। वहीं दूसरे ने लिखा- पैसों के लिए लोग कितना नीचे गिर जाते हैं। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- एक समय था जब मैं नेहा को बेहद पसंद करता था, लेकिन अब...

More from Filmibeat

Read more about: neha kakkar trending video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X