"मैं उन सिंगर्स की लिस्ट में नहीं आना चाहती, जो फिल्मों में फ्लॉप एक्टर बने"- नेहा कक्कड़

By Staff

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने बैक टू बैक चार्टबस्टर गानों से लोगों का दिल जीता है। आज लगभग हर बॉलीवुड फिल्म में नेहा की आवाज जरूर ही सुनाई दे जाती है। लेकिन हाल ही में नेहा ने फिल्म डेब्यू को अपने विचार शेयर किये हैं, जिसमें उन्होंने माना है कि फिलहाल बतौर एक्ट्रेस फिल्मों में एंट्री को लेकर उनकी कोई योजना नहीं है।

फिल्म डेब्यू पर एक वेबसाइट से बात करते हुए नेहा ने कहा- 'मैंने बचपन से माना है कि मुझमें एक एक्टर है। बचपन में जब मैं टीवी पर डांस देखा करती थी तब मैं डांस स्टेप्स फॉलो करना शुरू कर देती थी। मुझे लगता है कि मैं स्क्रीन के लिए हूं। लेकिन फिल्मों में काम करने को लेकर अभी मैंने सोचा नहीं है। ऐसा नहीं है कि मुझे ऑफ़र नहीं मिले हैं लेकिन इस बारे में सभी जानते हैं ज्यादातर सिंगर बतौर अभिनेता असफल हो गए हैं। मैं उस लिस्ट में नहीं जाना चाहती।"

Neha Kakkar

बता दें, नेहा सिर्फ प्लेबैक सिंगर ही नहीं, बल्कि म्यूजिक एल्बम में बतौर एक्ट्रेस में नजर आ चुकी हैं और फैंस इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। नेहा सोशल मीडिया पर स्टार हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्मों में नेहा की एंट्री कब होती है।

FLASHBACK: ''शाहरुख खान शानदार हैं, सलमान खान बुरे एक्टर हैं, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं''- करीना कपूर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X