नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह से तलाक की खबर पर अब तोड़ दी चुप्पी, बोलीं- जब से शादी हुई है..

साल 2021 में शादी के बंधन में बंधे सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं। हालांकि उनकी शादी की बाद से लगातार अफवाहें भी साथ में हैं। कई बार नेहा कक्कड़ की प्रेगनेंसी की खबर भी सामने आ चुकी है लेकिन हर बार ये सिर्फ एक अफवाह साबित हुई है।
लेकिन अब नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के तलाक की खबरें आम हो रही हैं। कई महीनों से ऐसा रहा जा रहा है कि दोनों के बीच में सबकुछ नॉर्मल नहीं है। हालांकि अब नेहा कक्कड़ ने इसको लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। नेहा कक्कड़ ने तलाक और रोहनप्रीत को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि खबरों का हिस्सा है और लगातार वायरल हो रहा है।
क्या बोलीं नेहा कक्कड़
पहले तो नेहा कक्कड़ ने तलाक की खबर को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है ये अफवाह है और उनकी शादी के बाद से कई अफवाहें उनके पीछे हैँ। इस दौरान नेहा कक्क़ड़ ईटाइम्स से बात कर रही हैं।
उन्होने इस दौरान कहा कि, ''शादी के बाद से दो अफवाहें उड़ रही हैं, एक की मैं प्रेगनेंट हूं और दूसरी ये कि मेरा तलाक हो रहा है। ये बाते सुनना मेरे लिए काफी बुरा है, मैं पूरी कोशिश करती हूं कि इसपर ध्यान ना दूं।''
रोहन के साथ खुश हैं नेहा
अक्सर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह मस्ती करते और वेकेशन पर नजर आते रहते हैं। हाल ही में वेकेशन से नेहा की कुछ बोल्ड तस्वीरें सामने आईं थीँ। इन तस्वीरों में नेहा मोनोकिनी में नजर आईं थीं। हर तस्वीर में नेहा अलग-अलग अंदाज में पोज देकर फैंस पर कहर बरपाती नजर आईं थीं।
लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर की मोनोकिनी कैरी किया था, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक बेल्ट पहना था। इसके ऊपर नेहा ने प्रिंटेड श्रग और काला चश्मा लगाया था। आप देखिए उनके आखिरी वेकेशन की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











