Move on Challenge: नेहा कक्कड़ का ब्रेकअप सॉन्ग, फैंस को Ex बॉयफ्रेंड के रिएक्शन का इंतजार
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की लेटेस्ट वीडियो सामने आई है। जिसमें वह कोविड19 को लेकर नहीं बल्कि प्यार में धोखा खाए लोगों को तसल्ली देती नजर आ रही है। नेहा कक्कड़ ने #moveonchallenge के तहत इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह गाना गाती और खास तौर पर लड़कियों को समझाती नजर आ रही हैं। उनका ये गाना सीधे सीधे उन लोगों के लिए जिन्हें प्यार में धोखा मिला है व जिनका दिल टूटा है।
'जिनके लिए वह रोते हैं वो किसी और की बांहों में सोते हैं' इस वाक्य के साथ उन्होंने मूव ऑन चैलेंज शुरू किया है जो कि युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। इस चैलेंज के जरिए नेहा कक्कड़ अपना गाना जिनके लिए प्रमोट करती दिख रही हैं।
सभी जानते हैं कि नेहा कक्कड़ खुद डिप्रेशन से उभरी हैं। उनका और हिमांश कोहली का ब्रेकअप खूब सुर्खियों में छाया था। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर तमाम आरोप भी लगाए थे। हालांकि आज नेहा कक्कड़ अपनी जिंदगी में पूरी तरह से उभर चुकी हैं और अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











