नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का 'लिप लॉक' वीडियो वायरल, First Month एनिवर्सिरी
हिंदी फिल्मों की सबसे सफल सिंगर्स में से एक नेहा कक्कड़ इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में चल रही हैं और आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैँ। नेहा कक्कड़ ने हाल में ही रोहनप्रीत सिंह पंजाबी रीति रिवाज से शादी रचाई है। दोनों की शादी में उर्वशी रौतेला समेत कई सेलेब्स पहुंचे। दोनों की शादी से पहले कई फंक्शन भी हुए जिसकी तस्वीरें खूब सोशल मीडिया पर वायरल रहीं।
इस समय नेहा कक्कड़ जिस वीडियो को लेकर चर्चा में हैं वो हाल ही में नेहा कक्कड़ ने साझा किया है। बता दें कि इस वीडियो में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत लिप लॉक करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल ये दोनों मिलकर अपनी शादी की पहली एनिवर्सिरी यानि एक महीना पूरा होना एंजॉय कर रहे थे। गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को शादी थी और उनकी शादी के एक महीने पूरे हो चुके हैं।
इस वीडियो में रोहनप्रीत नेहा को कुछ सरप्राइजेज देते नजर आ रहे हैं। सिंगर ने अक्टूबर में रोहनप्रीत सिंह संग शादी करने का ऐलान किया था। दोनों की शादी को लेकर शुरुआत में काफी सस्पेंस भी रहा लेकिन नेहा ने खुद इस पर सफाई दी।
शादी से ठीक पहले नेहा कक्कड़ ने गाना भी रिलीज किया। नेहू दा व्याह इस गाने का नाम था। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications