Neha Kakkar ने लोगों के सामने आकर किया झूठा ड्रामा? लोगों की सहानुभूति पाने के लिए बहाए घड़ियाली आंसू!

Neha Kakkar Controversy: मार्च में नेहा कक्कड़ उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब मेलबर्न में वो अपने कॉन्सर्ट में आकर रोने लगीं। रोते-रोते उन्होंने अपने फैंस से माफी भी मांगी और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
नेहा कक्कड़ का दावा
नेहा कक्कड़ जो कथित तौर पर तीन घंटे देरी से पहुंची, उन्होंने स्टेज पर कहा कि ऑर्गनाइजर्स ने बेसिक फैसिलिटीज भी नहीं दी और उन्हें और उनकी टीम को इतनी सारी प्रॉब्लम्स होने के बावजूद परफॉर्म करना पड़ा।
नेहा कक्कड़ की खुली पोल
हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई इवेंट प्लानर पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा ने अब उनके दावों को झूठा बताते हुए अपनी बात रखी है। सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए, रैपर और इवेंट होस्ट पेस डी ने कहा, "मेलबर्न से बीट प्रोडक्शन ने नेहा कक्कड़ को इनवाइट किया था। हम वहां थे और हमने सब कुछ देखा। मैंने प्रीत पाबला भाई से बात की, जो इवेंट के ऑर्गनाइजर थे। मैंने उनसे सब कुछ पूछा। वह बहुत अच्छे और सच्चे इंसान हैं। तब मुझे पता चला कि वह समय पर नहीं पहुंचीं और कई बार देरी हुई। उन्होंने मुझे बताया कि वह लगातार ऐसी बातें कह रही थी, 'मैं अभी नहीं जाऊंगी; मैं यह नहीं करूंगी।'"
ढाई घंटे देरी से पहुंचीं नेहा कक्कड़
बिक्रम सिंह रंधावा ने अपनी बात रखते हुए कहा, "भीड़ तैयार थी और वो बार-बार नेहा का नाम पुकार रही थी, उन्हें उम्मीद थी कि वह स्टेज पर आएंगी। लेकिन वह रात 10 बजे आईं - जो कि निर्धारित समय शाम 7:30 बजे से ढाई घंटे देरी से था। इसलिए भीड़ परेशान और नाराज हो गई। ऑस्ट्रेलिया में लोग अपने समय की कद्र करते हैं। लोग वहां पर अपने परिवार के साथ आए थे। कुछ लोगों ने तो 300 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के टिकट भी खरीदे थे - जो कि करीब 15,000 से 16,000 रुपये के बीच है।"
शो नहीं करना चाहती थीं नेहा कक्कड़
पेस डी ने यह भी खुलासा किया कि ऑर्गनाइजर से कथित तौर पर कहा गया था, "केवल 700 लोग? जब तक और लोग नहीं आ जाते और यह जगह भर नहीं जाती, मैं परफॉर्म नहीं करने जा रही हूं।"
नेहा ने लगाए थे ये आरोप
इसके अलावा, नेहा ने ऑर्गनाइजर्स पर बकाया भुगतान किए बिना भागने, उनके बैंड के लिए फूड, होटल या पानी की व्यवस्था नहीं करने और शो के बारे में इनफॉर्म करने में विफल रहने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि वेंडर्स को पेमेंट ना किए जाने के कारण साउंड चेक में देरी हुई।
लेकिन पेस डी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा, "यह इतना बड़ा शो था, पूरा टेक राइडर मौजूद था। शुरुआती कार्यक्रम थे और सभी ने परफॉर्म किया। उनका माइक और पूरा सेटअप पूरी तरह से तैयार था। इसलिए वह जो कह रही हैं, वह सच नहीं लगता, क्योंकि हमने अपनी आंखों से देखा कि सब कुछ ठीक से सेट किया गया था।"


Click it and Unblock the Notifications











