नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली का ब्रेकअप ? सोशल मीडिया पर किया ऐलान!
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली को लेकर काफी समय से चर्चा है और दोनो एक दूसरे को पसंद करते हैं। खबरें थीं कि दोनो एक दूसरे के काफी ज्यादा करीब आ चुके हैं और हो सकता है कि शादी भी कर लें। अब एक ऐसी खबर आ रही है जिसने सबको चौंका दिया है और पता तला है कि ये दोनो का ब्रेकअप भी हो सकता है? दरअसल हिमांश और नेहा एक दूसरे को अब तक सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे थे..लेकिन अचानक दोनो ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
गौरतलब है कि दोनो का एक गाना भी रिलीज हुआ था जो कि एक काफी बड़ा हिट साबित हुआ। इस गाने के बाद दोनो को कई बार एक दूसरे के साथ इवेंट्स में और अलग अलग जगहों पर चिल करते हुए भी देखा गया था।

अब नेहा और हिमांश के फैंस ये जरूर जानना चाह रहे होंगे कि दोनो के बीच ऐसा क्या हुआ है जो नौबत यहां तक आ गई है। दोनो के तरफ से फिलहाल किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है लेकिन इसके बाद ऐसी चर्चा हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications