शादी के लंहगे को लेकर बुरी तरह ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, लोग बोले 'कॉपी कैट'
सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं और उनको लेकर लगातार चर्चा चल रही है। नेहा कक्कड़ शादी को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा छाई रही हैं। नेहा कक्कड़ शादी के बाद भी अपनी रश्मों को लेकर चर्चा में रहीं हैं और लोगों ने हर लुक में उनको पसंद किया है। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि चर्चा में चल रहा है।
दरअसल नेहा कक्कड़ को उनके वेडिंग ड्रेस को लेकर काफी बुरी तरह से अब ट्रोल किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि नेहा कक्कड़ ने दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा को कॉपी किया है।

कुछ लोगों ने उनको काफी बुरा भला कहते हुए कॉपी कैट कहा है और लिखा है कि उन्होने प्रियंका चोपड़ा समेत सभी सितारों की नकल किया है।
गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसको लेकर लोगों का कहना था कि ये लाल रंग का लंहगा प्रियंका चोपड़ा की शादी से कॉपी किया गया है।
नेहा कक्कड़ को ट्रोल करते हुए लोगों ने ये तक कह डाला कि नेहा कि उम्र रोहनप्रीत से ज्यादा है और ऐसा करते हुए उन्होने निक और प्रियंका का उदाहरण दिया है।
हालांकि इन सभी बातों पर नेहा कक्कड़ का बयान नहीं आया है और ना ही रोहनप्रीत ने इसपर रिएक्ट किया है। नेहा कक्कड़ अक्सर अपने शानदार गानों को लेकर चर्चा में रहती हैं और उनके लगभग सारे गाने सुपरहिट होते हैँ।


Click it and Unblock the Notifications
