इस घर में पैदा हुईं थीं नेहा कक्कड़- अपने बंगले के साथ पोस्ट की तस्वीर और हो गईं इमोशनल
सिंगर नेहा कक्कड़ इस समय छाई हुई हैं और बैक टू बैक काफी धमाकेदार गाने दे रही हैं। बीते कुछ सालों की बात करें तो हर साल नेहा कक्कड़ ने कई गाने दे रही हैं। बता दें कि नेहा कक्कड़ इस समय भले ही बॉलीवु़ड की नंबर 1 सिंगर हैं लेकिन एक समय था जब वो जगराता करतीं थीं और एक कमरे में रहती थीँ। इस बात को लेकर नेहा कक्कड़ हाल ही में काफी ज्यादा इमोशनल नजर आईं हैं। दरअसल नेहा ने दो तस्वीरें साझा की हैं एक जिसमें जिस घर में वो पैदा हुईं थीं और दूसरी जिसमें वो अपने बंगले में हैं।
नेहा कक्कड़ की संघर्ष की कहानी इससे नजर आ रही है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होने जो नोट लिखा है वो काफी इमोशनल कर देगा। नेहा कक्कड़ लिखती है...'अभी हम इस बंगले में रहते हैं और दूसरा घर ऋषिकेश जहां मेरा जन्म हुआ था।

पूरी कक्कड़ फैमिली एक ही कमरे में रहा करती थी। मां ने एक टेबल रखा था जो कि हमारा किचन था। वो घर भी हमारा अपना नहीं था। उसके लिए हम किराया दिया करते थे। आज जब भी मैं इसी शहर में अपने बंगले को देखती हूं तो हमेशा भावुक हो जाती हूं।'
नेहा कक्कड़ की ये शानदार तस्वीर काफी जेती से वायरल हुई है। नेहा कक्कड़ ने आपको कई गानों पर नचाया है और शानदार गाए हैं। देखिए गानों की लिस्ट....


Click it and Unblock the Notifications











