शादी के बाद पति के साथ पहली बार नजर आईं थीं नेहा कक्कड़, धड़ल्ले से वायरल तस्वीर
हाल ही में इंडस्ट्री की सबसे शानदार सिंगर्स में से एक नेहा कक्कड़ की शादी हुई है और उन्होने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह को अपना हमसफर बनाया है। नेहा कक्कड़ की शादी काफी ज्यादा चर्चा में रही थी और लोगों ने उनको जमकर मुबारकबाद दी थी। अब शादी के बाद पहली बार उनकी तस्वीर सामने आई है जिसमें वो पति के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। नेहा कक्कड़ इस दौरान मुंबई वापस लौटी हैं और परिवार के साथ नजर आईं थीं और कैजुअल ड्रेस में नजर आईं थीं।
नेहा कक्कड़ ने सफेद और नीले रंग की स्ट्रिप प्रिंट के प्लाजो पैंट्स के साथ मैचिंग टॉप कैरी पहना हुआ था और काफी अच्छी लग रहीं थीं। उनके पति रोहनप्रीत ने व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लू कलर का लोअर पहना हुआ था।

जैसे ही दोनों का ये लुक सामने आया तेजी से पसंद किया जा रहा है और लोगों का मानना है कि नेहा कक्कड़ बेहद अच्छी लग रही हैं। सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को शादी की थी।
नेहा की शादी में कई सितारों ने शिरकत की थी जिसमें उर्वशी ढोलकिया, उर्वशी रौतेला, मनीष पॉल जैसे सेलेब्स शामिल थे।
हालिया वायरल हुए लुक में नेहा कक्कड़ ने माथे पर बिंदी लगाई थी और उनके हाथ हाथ में लाल चूड़ा भी नजर आ रहा था। अब देखना ये है कि नेहा कक्कड़ शादी के बाद किस गाने को लेकर धमाका करती हैं और फैंस को फिर से दीवाना बनाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications