शादी के कुछ महीनों बाद ही नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के बीच हुई हाथापाई? वायरल हुआ वीडियो!
कुछ समय पहले बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी हुई थी और उन्होने पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह को अपना हमसफर बनाया था। सिंगिंग की बात करें तो उनका हर गाना आते ही काफी बड़ा धमाका करता है और फैंस के दिलों में उनकी आवाज राज करती है। इसके अलावा नेहा कक्कड़ को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने शानदार वीडियोज और तस्वीरें साझा करतीं हैं।
लेकिन इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है वो नेहा कक्कड़ के फैंस को झटका दे सकता है। दरअसल इस वीडियो में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत झगड़ा करते नजर आ रहे हैं और रोहन ने तो नेहा कक्कड़ पर हाथ उठाया है।
Recommended Video

इसके साथ ही नेहा कक्कड़ भी गुस्से में हैं और वो रोहन पर बुरी तरह से झपट पड़ी हैं। इस वीडियो में दोनों की हाथापाई साफ देखी जा सकती है। अगर आपको इस वीडियो को देखकर ये लग रहा है कि सच में दोनों के बीच हाथापाई हो रही तो आप गलत सोच रहे हैं।
दरअसल नेहा कक्कड़ और रोहन मस्ती कर रहे हैं। गौरतलब है कि नेहा और रोहन जल्द ही अपना नया गाना 'खढ़ तैनू मैं दस्सा' लेकर आने वाले हैँ। यही कारण है कि नेहा कक्कड़ ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है.. 'खढ़ तैनू मैं दस्सा'।
नेहा कक्कड़ इस वीडियो में काफी क्यूट लग रहीं हैं और वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। नेहा कक्कड़ इस समय इंडियन आइडल शो भी जज कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications