नेहा कक्कड़ के साथ ब्रेकअप के बाद शादी करने को तैयार हिमांश कोहली, लगाई दुल्हन के नाम की महंदी

Himansh Kohli Wedding: हिमांश कोहली बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता है और आपको बता दें कि हाल ही में यह खबर आ रही है कि वह जल्दी ही शादी करने वाले हैं। दरअसल उनकी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और इसमें वह खुद अपनी होने वाली दुल्हनिया की नाम की मेहंदी लगाए हुए नजर आए।
ग्रीन शेरवानी में हिमांश कोहली
हिमांश कोहली की इन वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह डिजाइनर कुणाल राघव के कलेक्शन के ग्रीन शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उनका डांस करते हुए भी देखा जा सकता है और उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी का नाम का पहला शब्द V अपने हाथ पर लिखवाया। हालांकि अभी तक उनकी दुल्हन का खुलासा नहीं हो पाया है।
दुल्हनिया के नाम की मेहंदी
अब ऐसा लग रहा है कि हिमांश कोहली की दुल्हन का खुलासा शादी वाले दिन ही होगा। लेकिन इतना तो जरूर पता चल गया है कि उनकी होने वाली पत्नी का नाम V से शुरू होता है और यह भी कहा जा रहा है कि यह उनकी अरेंज्ड कम लव मैरिज ज्यादा है।
यारियां से हुए मशहूर
अगर हम हिमांश कोहली के वर्कफ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उनका सबसे ज्यादा पापुलैरिटी फिल्म यारियां से मिली थी। हालांकि बाद में वह जीना इसी का नाम है और रांची डायरीज जैसी फिल्मों में भी नजर आए। लेकिन उनको इतनी ज्यादा सफलता हासिल नहीं हो पाई थी।
नेहा कक्कड़ के साथ सीरियस रिलेशन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हिमांश कोहली अपने करियर से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे। एक वक्त हुआ करता था जब हिमांश कोहली और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। हालांकि बहुत बुरे तरीके से दोनों का ब्रेकअप हुआ और ज्यादा वक्त तक उनका रिश्ता टिक नहीं पाया।


Click it and Unblock the Notifications