सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुईं नेहा कक्कड़, शेयर किया स्पेशल वीडियो
सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को पुण्यतिथि थी। सुशांत को याद करते हुए सिंगर नेहा कक्कड़ ने गाना शेयर किया। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ के साथ सुशांत की झलकियां भी शामिल की गई है। नेहा ने पोस्ट में सुशांत लिखा और दिल वाला इमोजी भी शेयर किया।
नेहा कक्कड़ इस वीडियो में जान निसार है गाना गाती दिख रही हैं। फैंस को नेहा का सुशांत को यूं याद करना काफी भाया है। फैंस ने नेहा कक्कड़ के पोस्ट पर रिएक्ट किया।

बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई वाले घर पर मृत पाए गए थे। सुशांत केस की जांच सीबीआई कर रही है हालांकि अभी तक इस मामले में सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट जाहिर नहीं की है।
सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रिया चक्रवर्ती, अंकिता लोखंडे, रणदीप हुड्डा, रवि दुबे, राजकुमार राव, कृति सेनन समेत तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने एक्टर को याद किया।
वहीं सोशल मीडिया पर करोड़ों फैंस आज भी सुशांत के लिए न्याय मांग रहे हैं। अक्सर ट्विटर पर सुशांत हैशटैग ट्रेंड करता है। साथ ही एक्टर को फैंस याद करते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली ने रिया चक्रवर्ती पर तमाम आरोप लगाए थे। सीबीआई से लेकर मुंबई पुलिस व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रिया से पूछताछ कर चुके हैं। हालांकि रिया इन आरोपों को गलत ठहराया है।


Click it and Unblock the Notifications