शादी के तुरंत बाद ‘मिसेज सिंह’ बनी नेहा कक्कड़, इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर किया ऐलान

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी सिंगर नेहा कक्कड़ इस समय सुर्खियों में हैं और एक के बाद उनको लेकर कई खबरें सामने आती रहती हैं। इस समय नेहा कक्कड़ ने कुछ ऐसा किया है जोकि उनके फैंस के लिए काफी जानने योग्य है। दरअसल शादी बाद कई बार देखा जाता है कि लोग अपना सरनेम बदल लेते हैं और अपने पति का नाम इस्तेमाल करते हैं तो कई बार लोग ऐसा नहीं करते हैं।

लेकिन नेहा कक्कड़ ने शादी के तुरंत बाद अपना नाम बदल लिया है और वो चर्चा में चल रही हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम अकाउंट की।

neha kakkar, नेहा कक्कड़

सिंगर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने नाम के साथ 'मिसेज सिंह' लगाते हुए खुद को शादीशुदा होने का ऐलान कर दिया। नेहा कक्कड़ ने जैसे ही ये बदलाव किया उनका अकाउंट काफी चर्चा में आ गया और फैंस लगातार उनके मुबारकबाद दे रहे हैं।

बता दें कि दिलबर सिंगर ने 24 अक्‍टूबर को परिवारवालों और दोस्‍तों की मौजूदगी में रोहनप्रीत सिंह को अपना हमसफर बना लिया था और शादी की थी। नेहा कक्कड़ को लेकर मशहूर है कि वो काफी ज्यादा खुश रहती हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आती हैं।

उनकी शादी की तस्वीर भी ऐसे ही वायरल हुई लोग इसको काफी पसंद कर रहे थे। नेहा कक्कड़ अब मिसेज सिंह हो चुकी हैं और ये बदलाव देखने के लिए आपको उनको सोशल मीडिया अकाउंट पर जाना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X