Neha Kakkar ऐसी ड्रेस पहनकर आईं मीडिया के सामने, बुरी तरह ट्रोल, लोग बोले- ये तो पेंगुइन..

सिंगर नेहा कक्कड़ ने जब से शादी की है वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति रोहनप्रीत के साथ नजर आती रहती हैं। इस वक्त भी उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पतिदेव के साथ काफी खुश हैँ। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ ऐसा हुआ है जो कि शायद नेहा कक्कड़ और उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। दमदार आवाज की मालिक नेहा कक्कड़ को उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
दरअसल नेहा कक्कड़ ने इस वीडियो में ऐसी ड्रेस पहनी है जो कि चर्चा का विषय है और लोगों को ये काफी अजीब लगी है। बता दें कि नेहा कक्कड़ को लेकर ये पहली बार नहीं है जब वो अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो रहीं हैं।
इसके पहले भी उनपर कई तरह के कमेंट्स के साथ हमले किए गए हैं। रोहनप्रीत कौर को लेकर भी लोग लगातार मजाक बना रहे हैं। रोहन ब्लैक कपड़ों में कमाल लग रहे हैं।
ओवरएक्टिंग
नेहा कक्कड़ को लेकर एक यूजर ने लिखा, ''ओवरएक्टिंग..एक गर्मी के कपड़े पहन रहा है और दूसरा सर्दी।'' जबकि एक ने लिखा, ''पेंगुइन लग रही है नेहा कक्कड़।''
कब तक मोटापा छुपाओगी
जबकि एक का कहना था, ''आखिर कब तक मोटापा छुपाओगी।'' एक ने लिखा, ''अरे ये सब क्या है, मतलब कुछ भी।'' इस तरह के कमेंट्स लगातार सामने आ रहे हैं और इसपर नेहा कक्कड़ या रोहनप्रीत ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
कमाल के गानों के साथ नजर आने वाली हैं
नेहा कक्कड़ के काम की बात करें तो इस साल वो कुछ कमाल के गानों के साथ नजर आने वाली हैं जिसकी तैयारी काफी जोरों से की जा रही है।
रोहनप्रीत भी पंजाबी सिंगर है
हालांकि उन्होने किसी तरह का आधाकारिक ऐलान अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर नहीं किया है। रोहनप्रीत भी पंजाबी सिंगर है और ऐसा कहा जा रहा है कि हिंदी गानों के साथ धमाका करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











