नेहा कक्कड़ ने दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना, आलिया भट्ट को छोड़ा पीछे- बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड
चर्चित सिंगर, परफॉर्मर, रिएलिटी शो जज रहीं नेहा कक्कड़ अपने गानों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी धूम मचा रही हैं। नेहा कक्कड़ इंस्टाग्राम पर तीसरी सबसे ज्यादा फॉलोअर्स पाने वाली भारतीय सेलिब्रिटी बन गई हैं। वहीं, वह सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली भारतीय म्यूजिशियन हैं। कोई शक नहीं कि पॉपुलैरिटी के मामले में बड़े बड़ों को टक्कर देती हैं।
इंस्टाग्राम पर नेहा कक्कड़ को 60 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। सिंगर ने खुद एक पोस्ट के साथ यह जानकारी शेयर की थी और खुशी जताई थी। फॉलोअर्स के मामले में नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों जैसे दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को भी पीछे छोड़ दिया है।

सबसे ज्यादा फॉलो होने वाले भारतीय सेलेब्स में नेहा तीसरे नंबर पर हैं। नेहा से आगे सिर्फ प्रियंका चोपड़ा और श्रद्धा कपूर हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर 65.6 मिलियन लोग और श्रद्धा को इंस्टा पर 63.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी ज़ाहिर की और फैंस को ढेर सारा प्यार दिया है। सिंगर ने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ मिलकर 60 मिलियन फॉलोअर्स का जश्न मनाया।


Click it and Unblock the Notifications