'जिम्मेदारी-रिश्ते-काम सबको अलविदा! लौटूंगी या नहीं पता नहीं...' नेहा कक्कड़ का बड़ा ऐलान
Neha Kakkar Announces Break: सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए एक बड़ा ऐलान किया है जिससे उनके फैंस में काफी खलबली मच गई है। नेहा कक्कड़ ने ब्रेक का ऐलान किया है। ये ब्रेक काम, सारी जिम्मेदारियो और रिश्तों सभी चीजों से है। इसके साथ ही नेहा ने पैपराजी को भी दूर रहने की रिक्वेस्ट की है।

नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट किए हैं। पहली इंस्टाग्राम स्टोरी में नेहा कक्कड़ ने लिखा, "जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और सभी चीजें जिनके बारे में मैं अभी सोच रही हूं उन सभी चीजों से ब्रेक लेने का समय। नहीं जानती कि मैं वापसी करूंगी या नहीं शुक्रिया।"
इसके कुछ ही मिनट बाद नेहा कक्कड़ ने एक और स्टोरी लगाते हुए लिखा, "और मैं पैपराजी और फैंस से भी गुजारिश करती हूं कि मुझे फिल्म ना करें। मैं उम्मीद करती हूं कि आप मेरी निजता का सम्मान करेंगे और मुझे इस दुनिया में फ्रीली जीने देंगे। नो कैमरा प्लीज! मेरी रिक्वेस्ट है! सिर्फ इतना ही आप मुझे शांति के लिए दे सकते हैं।"
डिलीट किए पोस्ट
हालांकि आपको बता दें कि कुछ ही मिनटों के भीतर नेहा कक्कड़ ने अपनी ये दोनों ही स्टोरी डिलीट कर दी हैं। ऐसे में किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि नेहा का इंस्टाग्राम हैक हो गया तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं। हालांकि नेहा की ओर से आधिकारिक बयान अभी फिलहाल सामने नहीं आया है।
पहले भी कर चुकी है ब्रेक के ऐलान
नेहा कक्कड़ पहले भी कई बार इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कह चुकी हैं। वह अक्सर इसकी वजह भावनात्मक तनाव, नेगेटिव कमेंट्स या इंडस्ट्री का दबाव बताती हैं।
19 जनवरी 2026 तक की हाल की जानकारी के अनुसार, नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर ब्रेक लेने को लेकर कोई नई स्टोरी या घोषणा नहीं की है।
पहले के मामलों में, साल 2020 में नेपोटिज़्म विवाद के दौरान उनका ब्रेक लेना शामिल है, और उससे पहले भी उन्होंने डिप्रेशन या फैंस की आलोचना को लेकर पोस्ट किए थे।
नेहा कक्कड़ का लेटेस्ट विवाद
कुछ ही दिनों पहले नेहा अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चओं में थीं। इस म्यूजिक वीडियो में उन्होंने काफी भद्दे डांस स्टेप्ट किए थे जो कि उनके फैंस को जरा भी पसंद नहीं आए थे। इसे लेकर नेहा काफी विवादों में घिर गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











