नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की रोमांटिक तस्वीर, सिंगर ने साझा करते हुए लिखी ये बात
बॉलीवुड में इस वक्त सिंगर्स का नाम लें तो सबसे पहले नेहा कक्कड़ का नाम सामने आता है। इस समय उनको लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और वो अपने लवलाइफ और शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि सिंगर शादी करने वाली हैं और रोहनप्रीत सिंह के साथ उनका अफेयर है। इस बात का ऐलान तब हुआ था जब इन दोनों ने एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।
इसके बाद से लगातार इन दोनों को लेकर फैंस उत्साहित हैं और काफी प्यार दे रहे हैं। अब नेहा कक्कड़ के साथ रोहनप्रीत की एक और तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर की बात करें तो दिलबर सिंगर.. रोहनप्रीत के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।

नेहा ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब वी मेट। पहली नजर का प्यार। नेहू दा व्याह।' जल्दी ही नेहा कक्कड़ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और इसके लिए वो काफी तेजी से तैयारियां कर रही हैं।
नेहा कक्कड़ इसके पहले भी वत्सल सेठ के साथ रिश्ते में लेकर चर्चा में रहीं थीं लेकिन दोनों का अफेयर ज्यादा दिन नहीं चल पाया था। इस उस ब्रेकअप के बाद कई बार देखा गया था कि नेहा कक्कड़ काफी तकलीफ में हैं।
उन्होने कई रियालिटी शोज में इस बात को लेकर इशारों इशारों में बातें की थीं। हालांकि अब नेहा कक्कड़ के फैंस को लगता है कि वो जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications