नेहा कक्कड़ का रोका सेरेमनी का वीडियो वायरल, रोहनप्रीत सिंह संग शादी- ऐसी चर्चा VIDEO
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इन चर्चा के बीच नेहा कक्कड़ ने शादी के रोका का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे नेहा कक्कड़ ने खुद शेयर किया है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के रोका सेरेमनी का वीडियो शेयर करते हुए सिंगर ने बताया कि ये वो पहला दिन है जब वह पहली बार रोहनप्रीत की मम्मी पापा से मिलीं। वीडियो में नेहा कक्कड़ के हाथों में शगुन का सामान और रोहनप्रीत उनका हाथों में हाथ थामे नजर आ रही हैं।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह कभी शादी की डेट तो कभी शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। नेहा खुद ऐसी खबरों को शेयर कर रही हैं। लेकिन कुछ दिन पहले नेहा कक्कड़ ने शादी पर सस्पेंस भी खड़ा किया जब उन्होंने एक गाने का पोस्टर शेयर किया था कि दोनों का एक गाना आने वाला है।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी का कार्ड भी हाल में ही वायरल हुआ था। इस कार्ड पर जानकारी दी गई थी कि दोनों की शादी 26 अक्टूर 2020 को होने वाली है। इस कार्ड में ये भी जानकारी दी गई कि दोनों की शादी पंजाब में होगी। अब जल्द नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर साफ हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











