पापा बिशन सिंह बेदी का अंतिम संस्कार कर लौटे अंगद बेदी तो नहीं रूके नेहा धूपिया के आंसू, भावुक कर देगा वीडियो

neha dhupia

Neha Dhupia Emotional: बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी का परिवार इन दिनों मुश्किल वक्त का सामना कर रहा है। बिशन सिंह बेदी के निधन से बेदी फैमिली गमजदा है। पापा का अंतिम संस्कार कर और अस्ति विसर्जन कर अंगद बेदी मुंबई वापस लौटे तो नेहा धूपिया उन्हें रीसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची और इस दौरान ये हसीना काफी भावुक दिखाई दे रही थी।

पति अंगद बेदी को देख नेहा धूपिया अपने आंसूओं पर कंट्रोल नहीं कर पाई और उन्हें गले लगाकर रो पड़ी। इसके साथ ही अंगद भी काफी भावुक थे और वो फिर भी नेहा को संभालते दिखाई दिए। नेहा और अंगद का ये वीडियो उनके फैंस भी इमोशनल कर रहा है। इस वक्त में नेहा और अंगद ने अपने पूरे परिवार और खासकर अंगद की मम्मी को काफी अच्छे से संभाला है।

अंगद बेदी इस दौरान रेस में जीता मेडल अपने पिता को समर्पित करते दिखाई दिए। इसके साथ ही मीडिया से बातचीत के दौरान भी उन्होंने अपने पिता के बारे में बात करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी के पिता और पूर्व क्रिकेटर बिशन बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। इससे बॉलीवुड और क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बिशान सिंह बेदी के अंतिम संस्कार में अंगद बेदी, उनकी मां और नेहा धूपिया तीनों ही गहरे सदमे में दिखाई दे रहे थे।

बिशन सिंह बेदी के अंतिम संस्कार में कपिल देव से लेकर शर्मिल टैगोर तक तमाम दिग्गजों ने शिरकत की। इस दौरान कभी गमजदा दिखाई दे रहे थे। वहीं नेदा धूपिया पल पल अपनी सास को संभालती और उनके साथ ही दिखाई दे रही थीं।

More from Filmibeat

Read more about: neha dhupia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X