'फंस गया रे ओबामा' में नेहा धूपिया बनीं 'दस्यु सुंदरी'
पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया को अब उनकी अगली फिल्म 'फंस गया रे ओबामा' के प्रदर्शन का इंतजार है। यह फिल्म 26 नवंबर को प्रदर्शित हो रही है। नेहा ने इसमें डकैत मुन्नी मैडम की भूमिका की है। सुभाष कपूर ने इसका निर्देशन किया है।
नेहा ने कहा, "मैंने कभी भी इस तरह की भूमिका करने की कल्पना नहीं की थी। यह केवल निर्देशक का विश्वास था। यह बहुत चुनौतिपूर्ण भूमिका थी और मुझे लगता है कि ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनमें इस तरह की भूमिका निभाने की क्षमता है। इस तरह की भूमिकाएं किसी भी अभिनेत्री को एक नया आयाम दे सकती हैं।"
नेहा ने कहा, "कपूर चाहते थे कि मैं यह भूमिका करूं और फिर मैंने रिहर्सल शुरू कर दी। मुझे लगता है कि मैं एक बेहद शहरी लड़की हूं। जब मैं इस भूमिका में उतरी तो अलग तरह से सोचने लगी थी। मुझे नहीं पता कि मेरे दिमाग में क्या चल रहा था।" 'फंस गया रे ओबामा' एक हास्यप्रधान फिल्म है, जो अमेरिका में उत्पन्न वैश्विक मंदी की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
More from Filmibeat
action replay actress अभिनेत्री ऐक्शन रीप्ले नेहा धूपिया फंस गया रे ओबामा फिल्म बॉलीवुड bollywood film neha dhupia phas gaya re obama


Click it and Unblock the Notifications












