नेहा धूपिया के ससुर और भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Bishan Singh Bedi passes away: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के ससुर और आंगद बेदी के पापा बिशन बेदी ने आज 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बिशन बेदी एक शानदार भारतीय किक्रेटर थे। किक्रेटर के निधन से हर तरफ शौक का माहौल है। सूत्रों की मानें तो किक्रेटर बहुत समय से बीमार थे।
किक्रेटर बिशन सिंह बेदी का निधन-
भारत के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के देश के महानतम स्पिनर बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। बिशन सिंह बेदी ने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितम्बर 1946 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था।
The BCCI mourns the sad demise of former India Test Captain and legendary spinner, Bishan Singh Bedi.
— BCCI (@BCCI) October 23, 2023
Our thoughts and prayers are with his family and fans in these tough times.
May his soul rest in peace 🙏 pic.twitter.com/oYdJU0cBCV
बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं आगंद बेदी जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया से शादी की है। ऐसे में ससुर की मौत के बाद नेहा के घर पर इस वक्त दुख का माहौल है। गौरतलब है कि नेहा और आगंद दोनों ही बिशन बेदी के काफी करीब थे।
शानदार किक्रेटर रहे बिशन सिंह बेदी-
भारत के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी एक शानदार किक्रेटर रहे हैं। 1970 के दशक में अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों को हैरान करने वाले बिशन सिंह ने 22 इंटनरेशनल मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की। उनका इंटरनेशनल करियर 12 साल का रहा और उन्होंने कई मैचों में भारत को अपनी गेंदबाजी के दम पर यादगार जीत दिलाई।


Click it and Unblock the Notifications