..................... Neha Dhupia's with her baby bump in a black swimwear win hearts | नेहा धूपिया ने स्वमिसूट में शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें - Hindi Filmibeat

नेहा धूपिया ने स्विमसूट में शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें, इंस्टाग्राम पर शेयर 1 नहीं, 2 नहीं, ढेरों तस्वीरें

नेहा धूपिया इस समय अपने प्रेगनेंसी की आखिरी तिमाही को पूरा इंजॉय कर रही हैं। शुक्रवार का दिन उन्होंने एकदम आराम से बिताया और इसकी तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में नेहा धूपिया काले रंग के स्विमसूट में स्विमिंग पूल के किनारे आराम फरमाती नज़र आईं। साथ ही नेहा धूपिया ने ढेरों तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की।

नेहा धूपिया पूरी मस्ती में पोज़ करती नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने लिखा - हम दो लोगों की पूल पार्टी। नेहा की इस तस्वीर पर उनके दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ भी की।

neha-dhupia-with-her-baby-bump-in-a-black-swimwear-win-hearts-see-pictures

ताहिरा कश्यप ने उन्हें रॉकस्टार कहा तो अमृता अरोड़ा, सबा पटौदी सहित कई स्टार्स ने उन्हें अपना दिल ही दे दिया। नेहा की दोस्त और टैरो कार्ड रीडर एक्टर मुनीषा खटवानी ने कमेंट करते हुए लिखा कि अगर लड़का हुआ तो उसका नाम मुनीष रखने की इजाज़त मैं देती हूं।

अलग अलग मूड

अलग अलग मूड

नेहा धूपिया इन तस्वीरों में कभी अलग मूड में दिखाई दीं तो कभी अलग पोज़ करते हुए। नेहा धूपिया अपनी डिलीवरी का इंतज़ार कर रही हैं और हाल ही में एक क्लीनिक के बाहर भी देखी गई थीं।

Recommended Video

Neha Dhupia ने पति Angad Bedi संग किया बेबी बंप फ्लॉन्ट ;Watch video | FilmiBeat
Body Positivity पर बात

Body Positivity पर बात

नेहा धूपिया उन हीरोइनों में से हैं जिन्होंने Body Positivity पर खुलकर बात की है। उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ रहने और योग करने को लेकर भी कई बार टिप्स शेयर किए हैं। नेहा अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए अकसर ही फैन्स से जुड़ी रहती हैं।

Breastfeeding पर भी बात

Breastfeeding पर भी बात

नेहा धूपिया ने हाल ही में अपनी बेटी मेहर को स्तनपान कराते हुए एक फोटो शेयर की थी जिस पर एक यूज़र ने उनसे इसका वीडियो मांगा था। नेहा ने उसे करारा जवाब देते हुए उसका नाम सबके सामने रखा और कहा कि ऐसे लोग मांओं को स्तनपान कराने में असहज महसूस कराते हैं। नेहा ने उस यूज़र को भी कहा कि अपनी मां और नानी - दादी से ऐसे वीडियो मांगे हैं?

यूं मनाया गणपति

यूं मनाया गणपति

गणपति के मौके पर नेहा धूपिया इस प्यारे से अवतार में नज़र आईं। उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ नज़र आ रहा है और ये बात उनके दोस्तों ने भी उन्हें कमेंट करके बताई।

तस्वीरें ही तस्वीरें

तस्वीरें ही तस्वीरें

नेहा धूपिया अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें ही तस्वीरें शेयर कर रही हैं और साफ दिख रहा है कि वो अपने दूसरी प्रेगनेंसी को खूब इंजॉय कर रही हैं।

मेहर ने मनाया बेबी शावर

मेहर ने मनाया बेबी शावर

नेहा धूपिया की गोद भराई में उनकी बेटी मेहर ने भी उन्हें प्यारा सा सरप्राइज़ दिया। नेहा और मेहर की ये एक बेहद प्यारी सी तस्वीर, नेहा धूपिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

दोस्तों ने दी पार्टी

दोस्तों ने दी पार्टी

नेहा को उनके बेबी शावर की पार्टी उनकी सहेलियों ने दी। नेहा की बेस्ट फ्रेंड सोहा अली खान भी इस मौके पर उनके साथ दिखाई दीं। नेहा और सोहा की बेटियां मेहर और इनाया भी बहुत अच्छी दोस्त हैं।

काम भी जारी

काम भी जारी

नेहा धूपिया इस दौरान अपना काम भी जारी रखे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक प्रोजेक्ट की डबिंग पूरी की है। नेहा धूपिया आने वाले समय में अ थर्सडे नाम की एक फिल्म में दिखाई देंगी जहां वो एक प्रेगनेंट कॉप की भूमिका में नज़र आएंगी।

ख्याल रख रहे अंगद

ख्याल रख रहे अंगद

नेहा का पूरा ध्यान इस समय उनके पति अंगद बेदी रख रहे हैं। गौरतलब है कि प्रेगनेंसी की शुरूआत में ही अंगद बेदी कोरोना पॉज़िटिव हो गए थे और नेहा ने बड़ी ही मुश्किल और सावधानी से वो दिन काटे थे। लेकिन फिर भी वो कोरोना की चपेट में आ गई थीँ। अब नेहा धूपिया पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने नन्हें मेहमान का इंतज़ार कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X