फिर से जूली बनेंगी नेहा धूपिया

बॉलीवुड की बोल्ड 'जूली' नेहा धूपिया एक बार फिर से अपने बोल्ड रुप में नज़र आने के लिए तैयार हैं लेकिन अभी नहीं कुछ सालों के बाद । काफी समय से नेहा धूपिया फिल्मों में सिर्फ एक मेहमान कलाकार या साइड एक्टर के रुप में नज़र आती रही हैं। पर अब नेहा ने अब फिर से खुद को लाइमलाइट में लाने की कोशिश शुरु कर दी है।

नेहा धूपिया ने मिस इंडिया का टाइटल जीतने के बाद बॉलीवुड में हैरी बावेजा की फिल्म 'कयामत-सिटी अंडर थ्रेट' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई उसके बाद 2004 में 'जूली' फिल्म में सेक्स वर्कर के बोल्ड किरदार को निभाने के बाद नेहा बोल्ड किरदार निभाने को लेकर काफी सुर्खियों में बनी रहीं।

जूली के बाद 'शीशा', 'क्या कूल हैं हम', 'रक्त' जैसी फिल्मों में भी नेहा ने बोल्ड किरदार ही निभाए। लेकिन इसके बाद धीरे धीरे नेहा मेन से सेकेण्ड लीड में चली गईं। 'गरम मसाला', 'फाइट क्लब', 'तीसरी आंख', 'चुप चुप के' , 'एक चालीस की लास्ट लोकल', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'मिथ्या', 'सिंह इज किंग दे दनादन', 'एक्शन रिप्ले' 'फंस गये रे ओबामा' जैसी फिल्मों में नेहा ने काम तो किया पर अधिकतर उनका किरदार बाकी किरदारों के आगे कहीं खो सा गया।

अब एक बार फिर से नेहा की किस्मत को तारों में एक नयी चमक सी नज़र आने लगी है। नेहा ने हाल ही में करन जौहर की अगली फिल्म साइन की है जिसमें वो इमरान हाशमी के साथ नज़र आएंगी। साथ ही अब खबर है कि जूली के सीक्वल 'जूली 2' में भी नेहा फिर से जूली के बोल्ड और हॉट रुप में नज़र आएंगी।

जूली 2 के बारे में बताते हुए नेहा ने कहा "जूली 2 कुछ ऐसा किरदार है जिसे मैं अभी नहीं निभाना चाहती हो सकता है कि कुछ सालों के बाद मैं ये किरदार करुं पर अभी नहीं। मुझे अभी कई फिल्में मिली हैं जो एक दूसरे से काफी अलग हैं। मैं अभी उनके रिलीज होने का इंतजार कर रही हूं।"

अपनी पिछली कुछ फिल्मों के असफल होने को लेकर नेहा ने कहा "मेरा कोई गॉडफादर नहीं है जो मुझे बताए कि क्या करो और क्या नहीं। मैं संतुष्ट नहीं हूं पर मैं खुश हूं। मुझे लगता है कि जो भी सिनेमा में काम कर रहा है उसकी एक अपनी पहचान है और मैं किसी से खुद की तुलना नहीं करती। मैं ऐसी फिल्में करना चाहती हूं जिनकी स्क्रिप्ट अच्छी हो। मैंने कई बड़े प्रोजेक्ट भी किये है। "

नेहा की फिल्हाल आने वाली फिल्मों में मैक्सिमम और रश है। मैक्सिमम में नेहा सोनू सूद और नसीरुद्दीन के साथ और रश में इमरान हाशमी के साथ नज़र आएंगी। अपनी इन दोनों फिल्मों के बारे में बताते हुए नेहा ने कहा "मैक्सिमम में मैं एक हाउसवाइफ का किरदार निभा रही हूं जबकि रश में मैं एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हूं जो एक मीडिया हाउस चलाती है कभी वो इमरान की दोस्त बन जाती है तो कभी इमरान की दुश्मन। मैं पत्रकार की भूमिका नहीं निभा रही हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X